Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच पुलिस अधिकारियों की वरिष्ठता सूची तैयार

HP Police Officers Seniority List पुलिस विभाग में फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच हिमाचल सरकार ने पुलिस अधिकारियों की वरिष्ठता सूची तैयार कर ली है। हिमाचल काडर के भारतीय पुलिस सेवाएं (आइपीएस) और हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवाएं (एचपीपीएस) अधिकारियों की इस वर्ष की सिविल लिस्ट का ड्राफ्ट बना लिया है।

By Virender KumarEdited By: Updated: Sun, 05 Jun 2022 11:55 PM (IST)
Hero Image
हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच पुलिस अधिकारियों की वरिष्ठता सूची तैयार है। प्रतीकात्‍मक

शिमला, रमेश सिंगटा।

HP Police Officers Seniority List, पुलिस विभाग में फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच हिमाचल सरकार ने पुलिस अधिकारियों की वरिष्ठता सूची तैयार कर ली है। हिमाचल काडर के भारतीय पुलिस सेवाएं (आइपीएस) और हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवाएं (एचपीपीएस) अधिकारियों की इस वर्ष की सिविल लिस्ट का ड्राफ्ट बना लिया गया है। इनमें संबंधित अधिकारियों से एक सप्ताह में सुझाव एवं आपत्तियां मांगी गई हैं। इस बीच आपत्तियां व सुझाव नहीं आए तो गृह विभाग अंतिम अधिसूचना जारी कर देगा। गृह विभाग के प्रधान सचिव ने ड्राफ्ट की अधिसूचना जारी की है।

ताजा सिविल लिस्ट यानी सीनियोरिटी के अनुसार मौजूदा डीजीपी संजय कुंडू के एक सीनियर और अधिकांश जूनियर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। आइपीएस अधिकारियों में सबसे सीनियर 1988 बैच के तपन कुमार डेका हैं। वह 23 जून, 2021 से दिल्ली में आइबी के स्पेशल डायरेक्टर हैं। डेका अगले साल 28 फरवरी को सेवानिवृत्त होंगे। इसके बाद 1989 बैच के कुंडू और एसआर ओझा का नंबर आता है। कुंडू 30 मई, 2020 यानी दो वर्ष से डीजीपी हैं। 30 अप्रैल, 2024 को सेवानिवृत्त होंगे।

वह काफी समय से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए प्रयासरत हैं, जबकि ओझा सीआरपीएफ के एडीजीपी हैं। वह मई, 2025 तक सेवाएं देंगे। 1990 बैच के किन्नौर निवासी एसबी नेगी केंद्र में कैबिनेट सचिवालय के अतिरिक्त सचिव हैं। 1991 बैच के डा. अतुल वर्मा डीजी कम्पीटिशन कमीशन के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। मई, 2020 तक हिमाचल में थे। इसके बाद 1993 बैच के अनुराग गर्ग, अशोक तिवारी, रित्विक रूद्रा भी बीएसएफ, आइटीबीपी, आइबी में प्रतिनियुक्ति पर हैं। गर्ग और तिवारी पिछले वर्ष तक राज्य में तैनात रहे थे।

एचपीपीएस काडर में कौन वरिष्ठ

एचपीपीएस काडर की वरिष्ठता सूची में पहले स्थान पर संदीप धवल हैं। वह टीटीआर में एआइजी हैं। धवल सात वर्ष बाद सेवानिवृत्त होंगे। दूसरे स्थान पर पांचवीं आइबारबी के कमांडेंट राकेश सिंह, तीसरे पर कमांडेंट होमगार्ड चंबा अरविंद चौधरी, चौथे पर एसपी इंटेलीजेंस संदीप भारद्वाज, पांचवें में सीआइडी में सिक्योरिटी के पद पर कार्यरत एसपी भागमल है। इसके बाद शिमला में कमांडेंट होमगार्ड राजेश कुमार, सरोह बटालियन में तैनात शमशेर व एसपी सीआइडी वीरेंद्र कालिया हैं। कालिया 2032 में सेवानिवृत्त होंगे।

19 आइपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर

हिमाचल काडर के 19 आइपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। इनमें तपन कुमार डेका, एसआर ओझा, एसबी नेगी, डा. अतुल वर्मा, अनुराग गर्ग, अशोक तिवारी, रित्विक रूद्रा, राकेश अग्रवाल, एन वेणुगोपाल, अजय कुमार यादव, ज्ञानेश्वर सिंह, डा. अतुल दिगम्बर फुलजले, आसीफ जलाल, सोनल मोहन अग्निहोत्री, अशोक कुमार, अभिषेक दुल्लर, रानी बिंदु, वीना भारती व अनुपम शर्मा शामिल हैं।