Move to Jagran APP

सिरमौर जिला में सबसे कम ऊंचाई का मतदान केंद्र ओगली में है स्थित, मात्र 1115 फीट है ऊंचा

जिला सिरमौर एक ओर जहां हरियाणा उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश की सीमाओं के साथ लगता है। वहीं जिला सिरमौर की भौगोलिक परिस्थिति भी काफी कठिन है। जिला सिरमौर में सबसे कम ऊंचाई का मतदान केंद्र नाहन विधानसभा क्षेत्र का ओगली है।

By Jagran NewsEdited By: Richa RanaPublished: Tue, 18 Oct 2022 03:48 PM (IST)Updated: Tue, 18 Oct 2022 03:48 PM (IST)
सिरमौर में सबसे कम ऊंचाई का मतदान केंद्र नाहन विधानसभा क्षेत्र का ओगली है।

नाहन, राजन पुंडीर। जिला सिरमौर एक ओर जहां हरियाणा, उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश की सीमाओं के साथ लगता है। वहीं जिला सिरमौर की भौगोलिक परिस्थिति भी काफी कठिन है। जिला सिरमौर में सबसे कम ऊंचाई का मतदान केंद्र नाहन विधानसभा क्षेत्र का ओगली है, जोकि 1115 फीट ऊंचाई पर है। वहीं सबसे अधिक ऊंचाई का पोलिंग बूथ श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र का देवडी खड़ाहां है, जोकि 8170 फीट ऊंचाई पर स्थापित है। जिला सिरमौर में 55 नंबर विधानसभा क्षेत्र पच्छाद का महल प्रीत नगर 2500 फीट की ऊंचाई पर स्थापित है, यहां पर 187 वोटर हैं। इसी विधानसभा क्षेत्र का माटल बखोग पोलिंग बूथ 7200 फीट ऊंचाई पर स्थापित है। इस बुथ पर 563 मतदाता है। 56 नंबर नाहन विधानसभा क्षेत्र का ओगली मतदान केंद्र 1115 ऊंचाई पर स्थापित है।

सबसे कम ऊंचाई का क्षेत्र पोलिंग बूथ कुर्ला खरक है

इसी विधानसभा क्षेत्र में सबसे ऊंचाई पर बनेठी पोलिंग बूथ है। जो कि 4314 फीट की ऊंचाई पर है, यहां पर 1008 मतदाता है। 57 नंबर श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम ऊंचाई का क्षेत्र पोलिंग बूथ कुर्ला खरक है। जिसकी ऊंचाई 1932 फीट है, यहां पर 503 मतदाता है। इसी विधानसभा क्षेत्र में जिला सिरमौर का सबसे अधिक ऊंचाई वाला मतदान केंद्र दिवड़ी खड़ाहां है, जहां पर 609 मतदाता है तथा यह समुद्र तल से 8170 फीट की ऊंचाई पर है। 58 नंबर विधानसभा क्षेत्र पांवटा साहिब में बहराल मतदान केंद्र 1194 फीट ऊंचाई पर है, जहां 853 मतदाता हैं। इसी विस क्षेत्र में सबसे अधिक ऊंचाई पर मतदान केंद्र टोरू है, यह मतदान केंद्र 4049 फीट ऊंचाई पर स्थापित है। यहां पर 820 मतदाता हैं। 59 नंबर विधानसभा क्षेत्र शिलाई में चांदनी पोलिंग बूथ सबसे कम ऊंचाई 1936 फीट वाला है, यहां पर 768 मतदाता हैं। जबकि विधानसभा क्षेत्र का सबसे ऊंचाई वाला मतदान केंद्र हल्लहां हैं। यह समुद्र तल से 6249 फीट ऊंचाई पर स्थापित है। यहां पर 892 मतदाता हैं।

 सिरमौर जिला में 5 मॉडल मॉडल पोलिंग बूथ किए गए हैं स्थापित

पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां-एक मतदान केंद्र को मॉडल पोलिंग बूथ स्थापित किया गया है। यहां पर 1211 मतदाता हैं, जिसमें से 616 पुरुष व 595 महिलाएं तथा 11 दिव्यांग मतदाता हैं। नाहन विधानसभा क्षेत्र में जगरनाथ मंदिर मॉडल मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां पर 1188 कुल मतदाता हैं, जिसमें 585 पुरुष तथा 603 महिलाएं व दो दिव्यांग मतदाता हैं। श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के संगडाह-2 पोलिंग स्टेशन को माडल पोलिंग बूथ स्थापित किया गया है। यहां पर 556 मतदाता हैं, जिसमें पुरुष 290 तथा महिलाएं 264 तथा 9 दिव्यांग मतदाता भी हैं। पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के पांवटा-3 मतदान केंद्र को माडल पोलिंग बूथ बनाया गया है। यहां पर 695 मतदाता हैं, जिसमें 350 पुरुष व 345 महिलाएं तथा 3 दिव्यांग मतदाता हैं। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सतोन-1 को मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाया गया है। यहां पर 1058 मतदाता हैं, जिसमें 565 पुरुष तथा 493 महिलाएं व 5 दिव्यांग मतदाता

शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: चुनाव आयोग की टीम ने देहरा में प्रशासनिक अधिकारियों संग की बैठक, अवैध नकदी व शराब जब्‍त करने के निर्देश

Himachal Election 2022: संसदीय बोर्ड लेगा मंत्रियों के हलके बदलने व धूमल पर फैसला, आज आ सकती है पहली लिस्‍ट


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.