Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

धर्मशाला में टी-20 मैच के बाद श्रीलंका के कप्‍तान दासून शानका आधी रात को पहुंचे बालाजी अस्‍पताल

Dasun Shanaka Health Update धर्मशाला में टी-20 सीरीज के आख‍िरी मैच के बाद श्रीलंका टीम के कप्तान दासून शनका को देर रात कांगड़ा के श्रीबालाजी अस्‍पताल में भर्ती किया गया। उन्‍हें रात करीब 12 बजे अस्‍पताल लाया गया। उनकी उंगली में फ्रेक्‍चर बताया जा रहा है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Updated: Mon, 28 Feb 2022 10:23 AM (IST)
Hero Image
श्रीलंका टीम के कप्तान दासून शनका बालाजी अस्‍पताल में उपचारा के दौरान।

कांगड़ा, रितेश ग्रोवर। Dasun Shanaka Sri Lanka Captain: श्रीलंका टीम के कप्तान दासून शनका को देर रात कांगड़ा के श्रीबालाजी अस्‍पताल में उपचाराधीन किया गया। उन्‍हें रात करीब 12 बजे अस्‍पताल लाया गया। उनके साथ बीसीसीआइ के डॉक्टर चार्ल्स मींस भी साथ थे। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेले गए टी-20 मैच में श्रीलंका के कप्तान दासून शनका को दाएं हाथ की एक उंगली में चोट लग गई थी। बालाजी अस्पताल कांगड़ा में प्रारंभिक जांच में दाएं हाथ की उंगली में फ्रेक्चर पाया गया है।

श्री बालाजी अस्पताल के रेडियोलालिस्ट डाक्टर प्रतीक गुप्ता ने श्रीलंका के कप्तान की। बीसीसीआइ से रात को जैसे ही श्री बालाजी अस्पताल को श्रीलंका के कप्तान दासून शानका की जांच कराने की जानकारी मिली तो अस्पताल द्वारा ग्रीन बब्बल के तहत ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया और रात को ही एक्स-रे कर उन्हें स्पेशल वार्ड में दाखिल कर दिया गया। दाएं हाथ की उंगली में फ्रेक्चर होने के कारण प्लास्टर चढ़ा दिया गया। श्री बालाजी अस्पताल के जीएम कपिल भार्गवा ने बताया श्रीलंका के कप्तान काे उपचार के बाद सुबह तीन बजे के करीब उन्‍हें छुट्टी दे दी गई।

धर्मशाला क्रिकेट स्‍टेडियम में 26 फरवरी को खेले गए मैच के दौरान भी दो खिलाड़ी चोटिल हुए थे। भारत के सलामी बल्‍लेबाज ईशान किशन के सिर पर गेंद लग गई थी। तेज गेंद लगते ईशान घुटनों के बल बैठ गए थे। वह दर्द में थे व अगली दो-तीन गेंदों में ही अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद रात को उन्‍हें कांगड़ा के फोर्टिस अस्‍पताल में लाया गया था। सुबह के वक्‍त उन्‍हें अस्‍पताल से छुट्टी दे दी गई थी। इसके अलावा श्रीलंका के खिलाड़ी चांदीमल भी चोट के कारण अस्‍पताल पहुंचे थे, उन्‍हें भी प्राथमिक उपचार के बाद टीम कैंप में भेज दिया गया था।

यह भी पढ़ें: ईशान किशन को अस्‍पताल से मिली छुट्टी, सिर में चोट के बाद आधी रात को पहुंचाए थे फोर्टिस

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें