Move to Jagran APP

कांगड़ा के विकास को लेकर अनुराग पर निशाना, विजन सार्वजनिक करने की उठाई मांग

Anurag Thakur स्वराज इंडिया के प्रदेश महासचिव डाक्‍टर अशोक सोमल ने कहा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जिला कांगड़ा में अपनी जन आशीर्वाद यात्रा में आए थे। अनुराग ठाकुर का जिला कांगड़ा के विकास में बिल्कुल योगदान नहीं है यदि है तो वह बताएं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Updated: Mon, 23 Aug 2021 12:04 PM (IST)
Hero Image
केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। स्वराज इंडिया के प्रदेश महासचिव डाक्‍टर अशोक सोमल ने कहा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जिला कांगड़ा में अपनी जन आशीर्वाद यात्रा में आए थे। अनुराग ठाकुर का जिला कांगड़ा के विकास में बिल्कुल योगदान नहीं है यदि है तो वह बताएं। उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय जिसे कांगड़ा के धर्मशाला में बनाने की घोषणा हुई थी उसे राजनीति का अखाड़ा बनाया व अपने पिता प्रेम कुमार धूमल जो उस समय हिमाचल के मुख्यमंत्री थे उनसे मिलकर अपने संसदीय क्षेत्र देहरा के लिए पैरवी कर उलझा दिया। कांगड़ा जिला को ही बांटने का काम किया व केंद्रीय विश्वविद्यालय को राजनीति की भेंट चढ़ाया।

आज केंद्रीय विश्वविधयालय का ज्यादातर हिस्सा धर्मशाला के इर्द-गिर्द बनना है और जदरांगल में भूमि चयन हुआ है कि अपने प्रभाव से केंद्र से फारेस्ट क्लीयरेंस में रोड़ा बन कर देहरा में शिफ्ट करने में भूमिका निभा रहे हैं। स्वराज इंडिया इसका विरोध करता है और प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार से मांग है कि प्रदेश सरकार द्वारा लिए निर्णय के मुताबिक मेजर हिस्सा धर्मशाला के जदरांगल में शीघ्र बने।

इसी प्रकार गगल एयरपोर्ट के विस्तार को जयराम के मंडी प्रेम व अनुराग के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रेम के कारण खटाई में डाला है। इसे भी प्राथमिकता के आधार पर बनाया जाए। इसे 2022 चुनाव में अपने विज़न डॉक्यूमेंट का हिस्सा बनाएंगे और इसके लिए जनवरी 2022 से संघर्ष शरू करेंगे।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कांगड़ा के विकास का अपना विज़न सार्वजनिक करें। साथ में उनकी आशीर्वाद यात्रा कोरोना वायरस संक्रमण आपदा के समय लोगों के स्वास्थ्य के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ है। वे हजारों की भीड़ इकट्ठा कर रहे हैं और कोविड 19 के प्रोटोकाल का सीधा उल्‍लंघन है। हिमाचल में इसका तीसरी लहर लाने में बहुत बड़ा हाथ रहेगा। स्वराज इंडिया अनुराग ठाकुर द्वारा पूरे प्रदेश में नियमों को ताक पर रखकर इस यात्रा के आयोजन का पुरजोर विरोध करता है। उन्हें ऐसे आयोजनों से परहेज करने की सलाह देता है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।