Manali Bus Accident: मनाली में दर्दनाक हादसा, सड़क से फिसलकर ब्यास नदी के किनारे गिरी बस; आठ लोग घायल
Accident in Manali हिमाचल प्रदेश के मनाली में भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई है। सड़क से फिसलकर यात्रियों की बस ब्यास नदी के किनारे गिर गई। हादसे में आठ लोगों को गंभीर रूप से चोट आई है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीटीआई, मनाली। Bus Accident in Manali: हिमाचल प्रदेश के मनाली के पास शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। एक बस सड़क से फिसलकर ब्यास नदी के किनारे गिर गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए हैं।
बस में सवार थे 12 यात्री
दुघर्टना के समय बस में 12 लोग सवार थे। बस यात्रियों को मनाली से लेकर पठानकोट जा रही थी। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अभी तक किसी की मौत की खबर सामने नहीं आई है।
परिजनों को किया गया सूचित
हादसे में एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं पुलिस ने जानकारी के अनुसार मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच भी की जा रही है। घायल यात्रियों के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।
खबर अपडेट की जा रही है...
यह भी पढ़ें: Vikram Batra: कारगिल का शेर था 'शेरशाह', नाम सुन दुश्मन भी थर-थर कांपते थे; हिमाचल के लाल बन गए पूरे देश के हीरो