Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal News: कुल्लू में सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने दशहरा की तैयारियों लिया जायजा, दिए ये निर्देश

मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू में दशहरा आयोजन के लिए होने वाले तैयारियों का जायजा भी लिया। उन्होंने रथ ग्राउंड जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के निकट हिडिंबा माता के बैठने के स्थान प्रदर्शनी मैदान खेल मैदान का निरीक्षण किया। इसके साथ ही नगर परिषद कुल्लू व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए।

By davinder thakurEdited By: Shoyeb AhmedUpdated: Fri, 22 Sep 2023 11:13 AM (IST)
Hero Image
कुल्लू में सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने दशहरा की तैयारियों लिया जायजा

कुल्लू, संवाद सहयोगी। मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर (CPS Sunder Singh Thakur) ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान रथ ग्राउंड, जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के निकट हिडिंबा माता के बैठने के स्थान, प्रदर्शनी मैदान, खेल मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर परिषद कुल्लू व लोक निर्माण विभाग (Municipal Council and Public Works Department, Kullu) के अधिकारियों को इन स्थलों पर किए जा रहे कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

24 सितंबर को होगी दशहरा समिति की बैठक

इस दौरान उन्होंने कहा कि इस वर्ष कुल्लू दशहरा का आयोजन भव्यता के साथ किया जाएगा। 24 सितंबर को शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा समिति की बैठक आयोजित की जा रही है जिसमें सभी सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्य भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें:- तीन महीने और चार राज्य, सिक्किम से लेकर कर्नाटक तक दलाई लामा का दौरा; बौद्ध धर्म का देंगे उपदेश

इसी दिन बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरे के कर्टन रेजर भी जारी करंगे। दूसरे को आकर्षक बनाने के लिए इस वर्ष लगभग 18 देशों ने अपने सांस्कृतिक दल भेजने को हामी भरी है। इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों सहित प्रदेश के सांस्कृतिक दल शामिल होंगे। ये सभी दल 25 अक्टूबर को भव्य सांस्कृतिक परेड में भाग लेकर अपने अपने देशों,व राज्यों की समृद्ध संस्कृति से दशहरे में शामिल मेहमानों को रुबरु करवाएंगे।

दशहरे के समापन पर समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर की झलक दिखेगी

दशहरे के समापन पर 30 अक्टूबर को कुल्लू कार्निवाल में कुल्लू जिले की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर की झलक देखने को मिलेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी दो स्थानों लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र व प्रदर्शनी ग्राउंड में आयोजित किए जाएंगे। प्रदर्शनी ग्राउंड में नया मंच बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- पिंजौर-बद्दी फोरलेन मार्ग का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू, 296 करोड़ का मुआवजा बांटा गया

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर