Himachal Politics News: 'आपदा राहत राशि के नाम पर कुल्लू में हुआ घोटाला', भाजपा ने सुक्खू सरकार को लिया आड़े हाथ
भाजपा ने सुक्खू सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि आपदा राहत राशि के नाम पर कुल्लू में घोटाला किया गया है। कुल्लू जिला में कांग्रेस के एक साल पूरे होने पर जिला भाजपा ने आक्रोश रैली का आयोजन किया। इसमें जिला भर के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेहरू पार्क सरवरी से ढालपुर चौक तक आक्रेाश रैली निकाली गई।
जागरण संवाददाता, कुल्लू। कुल्लू जिला में कांग्रेस के एक साल पूरे होने पर जिला भाजपा ने आक्रोश रैली का आयोजन किया। इसमें जिला भर के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेहरू पार्क सरवरी से ढालपुर चौक तक आक्रेाश रैली निकाली गई।
इस दौरान रैली में मुख्य तौर पर अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में तंबोला से हुई कम आय, आपदा के दौरान राहत राशि वितरण में गड़बडी को लेकर मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर को घेरा। इतना ही नहीं सुंदर ठाकुर मुर्दाबाद के नारों से पूरा कुल्लू गूंज उठा।
10 हजार करोड़ का हुआ नुकसान
पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार के तीन चार-साल के बाद विरोध प्रदर्शन होते थे। लेकिन सुक्खू सरकार के एक साल में विरोध प्रदर्शन होने लगे हैं। पांच साल पूर्व सरकार द्वारा खोले गए संस्थान आज बंद कर दिए। यह सरकार लोक प्रिय नहीं लाक प्रिय सरकार है।
यह भी पढ़ें: Kullu News: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पहुंचे सैंज, चार सड़क परियोजनाओं का किया भूमि पूजन
जुलाई में आपदा आई इसमें 10 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। केंद्र से 400 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान की। जिसका नुकसान हुआ उसको पैसे नहीं मिले जिसका नुकसान नहीं हुआ उसको पैसे दिए गए।
देवी-देवताओं का हुआ अपमान
इसमें भ्रष्टाचार दिखाई दिया। कुल्लू दशहरा में 21 से 22 देवता बैठते थे उन्हें वहां से उखाड़ा गया। देवी देवताओं का अपमान हुआ है। तंबोला के पैसों से गरीबों का इलाज होता है। आज तंबोला मात्र 57 लाख रुपये में बेचा गया इसमें क्या गोलमाल हुआ है। एक साल के भीतर 12 हजार करोड़ का लोन लिया है। एक लाख नौकरी, गोबर, दूध खरीदने का का वाकया था। आज एक भी वादा पूरा नहीं हुआ।
कांग्रेस सरकार ने जनता को ठगा- पूर्व सांसद महेश्वर सिंह
पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस सरकार ने जनता को ठगा है। 1500 रुपये के नाम पर आज सरकार बनी है। अब लोगों को पता लग गया है। कुल्लू में सीपीएस केंद्र सरकार से आए पैसे का भी खुद श्रेय ले रहा है। 36 करोड़ से मणिकर्ण मार्ग डबल लेन बनेगा।
दशहरे में क्या क्या हुआ यह सबको पता है। पहली बार लाड़ा का चेयरमैन स्थानीय नेता को बनाया गया है। तंबोला में इस बार गोल माल हुआ है। आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने कहा कि कुल्लू दशहरा में घाटा हुआ है। यह धंधे वाले लोग है इनको पता है कैसे घाटा होता है कैसे फायदा होता है।
यह भी पढ़ें: कुल्लू के शमसी में हुआ SSB का दीक्षांत समारोह, 14 राज्यों के 526 जवान देंगे सेवाएं; इन जगहों पर होगी तैनाती
बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि बंजार से भी धर्मशाला के लिए बसें लगाई है। सात बसें जो खाली गई। कुल्लू के सीपीएस पर आरोप लगाए हैं कि यह भ्रष्टाचार के नेता है। आज कुल्लू की जनता को लूटने का कार्य कर रहे हैं। आपदा में कितना घोटाला हुआ है। पटवारी निलंबित करना पड़ा उसके पीछे कौन था यह पता लग जाएगा।
ये भी रहे मौजूद
इस दौरान वरिष्ठ नेता नरोतम ठाकुर, ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने भी रोष रैली को संबोधित किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीमसेन शर्मा,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवराज बौद्ध, चमन कपूर, राहुल सोलंकी, जिला महामंत्री अमर ठाकुर, बलदेव महंत, तरुण विमल, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी श्याम कुल्वी, सौरव भारद्वाज, रुक्मणि जोशी, प्रदेश महिला मोर्चा सचिव मनीषा सूद, मीना ठाकुर सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्री जिला के चारों मडलों के अध्यक्ष महामंत्री सहित भाजपा के प्रदेश,जिला व मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।