World Tourism Day 2023: मनाली में होगी विश्व पर्यटन दिवस की धूम, मॉलरोड पर पर्यटकों का होगा स्वागत
विश्व पर्यटन दिवस को लेकर पर्यटकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। पर्यटन विभाग मनाली में विश्व पर्यटन दिवस धूमधाम से मनने जा रहा है। इस दिन पर्यटन विभाग की ओर से दिन भर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। मॉलरोड में पर्यटकों का स्वागत किया जाएगा और पर्यटकों के लिए आकर्षक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही पर्यटन दिवस पर मालरोड में फोटो स्टॉल लगाया जाएगा।
मनाली, जागरण संवाददाता। Manali Tourism News: पर्यटन विभाग मनाली (Tourism Department Manali) में विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) धूमधाम से मनने जा रहा है। पर्यटन विभाग की ओर से दिन भर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। मॉलरोड में पर्यटकों का स्वागत किया जाएगा। पर्यटकों के लिए आकर्षक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।
पर्यटन दिवस पर मॉलरोड में फोटो स्टॉल लगाया जाएगा। जहां पर पर्यटक कुल्लवी परिधान में फोटो खिंचवा सकेंगे। होटल एसोसिएशन (Hotel Association) के कार्यालय के समीप ही हिमाचली व्यंजनों का स्टॉल लगेगा।
स्टॉल में लगेंगे हिमाचल के परंपरागत व्यंजन
स्टॉल में कुल्लू के अलावा हिमाचल के परंपरागत व्यंजन परोसे जाएंगे। शाम छह बजे के बाद पर्यटकों के लिए माल रोड में सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। इसमे नाटी के अलावा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कुल्लू मनाली हाइवे की हालत सुधरने के बाद अब मनाली में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है।
आज वोल्वो बस का ट्रायल होगा
वोल्वो बस का ट्रायल सफल रहा तो ढाई महीने बाद वोल्वो बसें मनाली पहुंचेगी। वोल्वो बस के मनाली पहुंचने से पर्यटकों की आमद में भारी बढ़ोतरी होगी। हालात सामान्य से ढाई महीने बाद पर्यटन नगरी में रौनक लौटेगी।
जिला पर्यटन अधिकारी सुनैयना शर्मा ने कहा कि आपदा के बाद मनाली में सब ठीक है। पर्यटकों के स्वागत को मनाली तैयार है। आने वाले दिनों में मनाली में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज पर्यटन विभाग मनाली में विश्व पर्यटन दिवस धूमधाम से मनाने जा रहा है।