Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बारालाचा में भूस्खलन से Manali-Leh हाईवे हुआ बंद, दोनों ओर फंसे सैकड़ों वाहन; सड़क बहाली में जुटा BRO

Manali Leh Highway Status लेह से मनाली आ रहे सभी वाहन सरचू की ओर फंसे हुए हैं। बारालाचा पास में अधिक बर्फ होने के चलते सूरजताल से भरतपुर सिटी तक लगभग आठ किमी क्षेत्र में सड़क को वाहनों के लिए एक तरफा किया गया है।

By Jagran NewsEdited By: Rajat MouryaUpdated: Tue, 06 Jun 2023 01:51 PM (IST)
Hero Image
बारालाचा में भूस्खलन से मनाली-लेह हाईवे हुआ बंद। (फाइल फोटो)

मनाली, जागरण संवाददाता। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में आंधी और तेज बारिश की संभावना जताई है। इस बीच बारालाचा पास में भूस्खलन होने से मनाली-लेह नेशनल हाईवे पूरी तरह से ब्लॉक हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मनाली-लेह हाईवे दोनों तरफ से अवरुद्ध हो गया है। मार्ग के बंद होने से पास के दोनों ओर सड़कों पर वाहन फंस गए हैं। बीआरओ सड़क बहाली में जुटा हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर 12 बजे बारालाचा पास में भूस्खलन हो गया। बारालाचा पास इस समय बर्फ से लदा है।

पत्थर और मलबे से ब्लॉक हुआ हाईवे

पहाड़ी से बर्फ के साथ पत्थर और मलबा आ जाने से हाईवे ब्लॉक हो गया है। सुबह के समय सब सामान्य था और मनाली की ओर से 300 से अधीक वाहन लेह की ओर रवाना हुए। हालांकि, दोपहर तक स्थिति पूरी तरह से बदल गई। मनाली की ओर से अधिकतर वाहन बारालाचा पार कर आगे निकल गए, लेकिन कुछ भूस्खलन की वजह से वहीं फंस गए।

लेह से मनाली आ रहे सभी वाहन सरचू की ओर फंसे हुए हैं। बारालाचा पास में अधिक बर्फ होने के चलते सूरजताल से भरतपुर सिटी तक लगभग आठ किमी क्षेत्र में सड़क को वाहनों के लिए एक तरफा किया गया है।

बारालाचा में गिरे बर्फ के फाहे

जानकारी मिली है कि सुबह के समय बारालाचा दर्रे में बर्फ के फाहे भी गिरे। बारालाचा दर्रे में ट्रैफिक सुचारु रखने के लिए बीआरओ ने दर्रे में मशीनरी तैनात की है। भूस्खलन होते ही बीआरओ ने सड़क बहाली शुरू कर दी है।

बीआरओ कमांडर कर्नल शबरिश वाचली ने बताया कि बारालाचा दर्रे के पास भूस्खलन से मनाली-लेह मार्ग बंद हुआ है। बीआरओ सड़क बहाली में जुटा हुआ है। उन्होंने बताया कि जल्द ही सड़क बहाल कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- Himachal Weather Today: आज फिर बदलेंगे मौसम के मिजाज, आंधी और वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर