Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Manali में रूसी नागरिक ने फांसी लगाकर दी जान, प्रेमिका के साथ घुमने आया था छुट्टियां मनाने

पर्यटन नगरी मनाली में रूसी नागरिक न्यकिता क्रायलोव ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली है। वह 31 जनवरी को अपनी प्रेमिका नामली अलीसा लाज़रेवा के साथ मनाली पहुंचा था। दोनों जगतसुख में एक निजी कोटेज में रह रहे थे।

By Jagran NewsEdited By: Nidhi VinodiyaUpdated: Fri, 10 Feb 2023 08:49 PM (IST)
Hero Image
Manali में रूसी नागरिक ने फांसी लगाकर दी जान, प्रेमिका के साथ घुमने आया था घुमने

मनाली, जागरण संवाददाता : पर्यटन नगरी मनाली में रूसी नागरिक न्यकिता क्रायलोव ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली है। वह 31 जनवरी को अपनी प्रेमिका नामली अलीसा लाज़रेवा के साथ मनाली पहुंचा था। दोनों जगतसुख में एक निजी कोटेज में रह रहे थे। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। रूस के दूतावास को अवगत करा दिया है। न्यकिता क्रायलोव शुक्रवार को अपने कमरे में फंदे पर लटका मिला।

मानसिक तौर पर परेशान था युवक 

उसकी प्रेमिका नामली अलीसा 26 दिसंबर को भारत आई थी। वह न्यकिता से मिलने के लिए गोवा पहुंची थी। न्यकिता पहले ही भारत आ गया था। 31 जनवरी को दोनों गोवा से मनाली आए थे। पुलिस को दिए बयान में नामली अलीसा ने बताया है कि न्यकिता दो तीन दिन से मानसिक तौर पर परेशान लग रहा था। वह बहुत धूमपान कर रहा था और कुछ दवाइयां भी ले रहा था। उसके साथ झगड़ा भी किया।

खिड़की से देखा तो फंदा पर लटका था युवक 

इस वजह से नौ फरवरी को सुबह वह होम स्टे छोड़ कर मनाली के एक होटल में चली गई थी। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे वह न्यकिता को देखने के लिए जगतसुख स्थित होम स्टे में गई। उसने होम स्टे कर्मी सूरज से चाबी ली। दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद उसने खिड़की से अंदर झांका तो न्यकिता फंदे पर लटका हुआ था।

पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनाली भेजा 

उन्होंने होटल संचालक अभिषेक शर्मा को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। उसे बार्डरलाइन डिसआर्डर आफ पर्सनेलिटी नामक मानसिक बीमारी थी। डीएसपी मनाली हेमराज वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनाली में भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।