Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भाजपा नेता ने प्रदेश सरकार पर लगाए आरोप, कहा- बाढ़ पीड़ितों के खाते की जगह नकदी राशि प्रदान कर रही कांग्रेस

Himachal flood Situation पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार लोगों को राहत प्रदान करने में असफल हुई है। बाढ़ प्रभावितों को नकदी राशि प्रदान की जा रही है जबकि यह राशि आनलाइन प्रभावितों के खाते में जमा किए जानी चाहिए थी। उन्होंने आनी और बंजार के विधायकों के साथ अनदेखी और भेदभाव करने का आरोप लगाया है।

By Jagran NewsEdited By: Nidhi VinodiyaUpdated: Wed, 19 Jul 2023 07:07 PM (IST)
Hero Image
भाजपा ने प्रदेश सरकार पर लगाए आरोप, कहा- बाढ़ पीड़ितों के खाते की जगह नकदी राशि प्रदान कर रही कांग्रेस

कुल्लू, संवाद सहयोगी। पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि कुल्लू जिला में प्राकृतिक आपदा से भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में कांग्रेस सरकार लोगों को राहत प्रदान करने में असफल हुई है। बाढ़ प्रभावितों को नकदी राशि प्रदान की जा रही है जबकि यह राशि आनलाइन प्रभावितों के खाते में जमा किए जानी चाहिए थी, लेकिन कुल्लू जिला में चार विधानसभा क्षेत्र में दो विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और दो में कांग्रेस के विधायक है।

उन्होंने आनी और बंजार के विधायकों के साथ अनदेखी और भेदभाव करने का आरोप लगाया है। पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर बुधवार को कुल्लू में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में सबसे अधिक नुकसान कुल्लू में हुआ है। आपदा के समय में सरकार को जनता के लिए राहत प्रदान करनी चाहिए। आज कुल्लू और मनाली के विधायक राहत राशि के रूप में नकदी और प्रभावितों के फोटो और इंटरव्यू लिया जा रहा है।

देरी से मिल रहे पैसे 

नकद पैसे देने से प्रभावितों को देरी से पैसे मिल रहे हैं। आज कांग्रेस दावे कर रही है कि उन्होंने बिजली, पानी, बहाल कर दिया है। जबकि अभी तक कुल्लू शहर में ही पानी नहीं मिल पाया है। ग्रामीण क्षेत्र तो दूर की बात है अभी शहरी क्षेत्रों में पानी देने में सरकार सफल नहीं हो पाई है। जिला के साथ लगते नकथान बस्तोरी सड़क, सारी भेखड़ी सड़क बंद है। गोविंद ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार प्रभावितों पर जले पर नमक छिड़कने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कोरोना काल को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को याद किया और प्रदेश सरकार की सराहना की। आज सरकार ने दो बार डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। आज वैट 10 रुपये 40 पैसे हो गए हैं। डीजल के दाम बढ़ने से आम लोगों पर प्रभाव पड़ता है।

बाढ़ से निपटने के लिए भाजपा के बनाए पुल आए काम

गोविंद ठाकुर ने कहा कि कुल्लू से मनाली तक सबसे अधिक नुकसान हुआ है। भाजपा के समय में कई पुल का निर्माण किया है। जिन कार्य का कांग्रेस के लोग निंदा करते थे वही कार्य आज काम आए। इसमें नेहरू कुंड में छह करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से मोटर वाहन योग्य सड़क बनाई गई। आज नेहरू कुंड का पुल जीवनदायिनी बना।

दूसरा रायसेन में मोटर योग्य वाहन सड़क बनाई अब कांग्रेस सरकार ने आपदा के समय इसी पुल को बिना उद्घाटन के शुरू किया गया। लेफ्ट बैंक में आठ पुल के लिए 22 करोड़ रुपये केंद्र सरकार से आया था। इसमें छह पुल बनाए गए हैं। इसमें जगतसुख, छाकी नाला, में भी पुल तैयार किए गए जो आज काम आए।