Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Weather: कुल्लू में भूस्खलन से भारी तबाही, एक परिवार के लोग लापता; नेशनल हाइवे पर बंद

कुल्लू में बुधवार रात भर हुई वर्षा से जिला भर में तबाही का मंजर देखने को मिला है। सबसे अधिक नुकसान निरमंड उपमंडल के बागीपुल में बताया गया है। यहां पर कुर्पन खड्ड में बाढ़ आने से बागीपुल में नौ मकान चपेट में आ गए। इसमें एक मकान में रह रहे परिवार बाढ़ में बह गया परिवार के चार सदस्यों के मकान सहित बहने की आशंका है।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Thu, 01 Aug 2024 07:11 AM (IST)
Hero Image
कुल्लू में बुधवार रात भर हुई वर्षा से जिला भर में तबाही का मंजर देखने को मिला

संवाद सहयोगी जागरण, कुल्लू। जिला कुल्लू में बुधवार रात भर हुई वर्षा से जिला भर में तबाही का मंजर देखने को मिला है। सबसे अधिक नुकसान निरमंड उपमंडल के बागीपुल में बताया गया है। यहां पर कुर्पन खड्ड में बाढ़ आने से बागीपुल में नौ मकान चपेट में आ गए। इसमें एक मकान में रह रहे परिवार बाढ़ में बह गया परिवार के चार सदस्यों के मकान सहित बहने की आशंका है।

जबकि इस मकान में चार नेपाली भी रहते थे वह भी लापता है। ऐसे में और जगह भी कई लोगों के बहने की सूचना है। हालांकि अभी तक पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।

बागीपुल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बुद्वि सिंह ठाकुर ने बताया कि बागीपुल में टाप पर बादल फटने से कुर्पन खड्ड में बाढ़ आ गई। इसमें सिंह गांड में कई दुकानें, होटल बह गए। यहां पर किसी के जानी नुकसान की सूचना नहीं है।

चार सदस्यों का परिवार भी लापता

जबकि बागीपुल में नौ मकान बह गए हैं। इसमें एक मकान में चार सदस्यों का परिवार भी लापता है। उनके बहने की आशंका है। ऐसे में सुबह से उनकी तलाश की जा रही है।

मकान में चार नेपाली भी रह रहे थे उनका भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। जबकि बागपुल में लगे दो पुल बह गए हैं। इसमें एक पुल अभी तैयार हुआ था बस उद्घाटन का इंतजार था वह भी बह गया है। केदस गांव में भी मकान के बहने की सूचना है।

उधर कुल्लू में मलाणा एक डैम में भारी पानी आने से तबाही बताई गई। इसमें पुल बहने व मकान चपेट में आने की सूचना है। जबकि अभी तक कोई जानी नुकसान की सूचना नहीं है।

देर रात को आई पार्वती नदी, ब्यास नदी, का जल स्तर काफी बढ़ गया है। उधर सैंज में भी पिन पार्वती नदी का जल स्तर बढ़ने से नुकसान की आशंका बनी है। हालांकि अभी तक कोई सूचना नहीं मिल पाई है।