Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CM सुक्खू को अब तक नहीं मिला अयोध्या के लिए निमंत्रण, मुख्यमंत्री बोले- राम सबके, हमारे पूजनीय, कभी भी जा सकते हैं अयोध्या

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder singh sukhu) ने कहा कि भगवान श्रीराम हम सबके हैं। हमारे पूजनीय हैं। अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अभी न्योता नहीं मिला है लेकिन अब हम कभी भी अयोध्या में भगवान राम के दर्शन के लिए जा सकते हैं। वहींविक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह अयोध्या अवश्य जाएंगे लेकिन 22 जनवरी को नहीं बल्कि उसके बाद जाएंगे।

By jaswant thakur Edited By: Preeti Gupta Updated: Wed, 03 Jan 2024 08:43 AM (IST)
Hero Image
मुख्यमंत्री बोले- राम सबके, हमारे पूजनीय, कभी भी जा सकते हैं अयोध्या

जागरण संवाददाता, मनाली। Himachal News:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder singh sukhu) ने कहा कि भगवान श्रीराम हम सबके हैं। हमारे पूजनीय हैं। अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अभी न्योता नहीं मिला है लेकिन अब हम कभी भी अयोध्या में भगवान राम के दर्शन के लिए जा सकते हैं।

'2032 तक हिमाचल होगा देश का सबसे समृद्ध राज्य'

सुक्खू मंगलवार को मनु रंगशाला मनाली में पांच दिवसीय विंटर कार्निवाल के शुभारंभ के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2032 तक हिमाचल देश का सबसे समृद्ध राज्य होगा। 2027 तक प्रदेश की अर्थ व्यवस्था पटरी पर लाई जाएगी।

'आपदा के जख्मों को भर रहा प्रदेश'

प्रदेश ने विकास की राह पकड़ ली है। 2023 में बरसात ने हालांकि प्रदेश की कमर तोड़ दी है, लेकिन प्रदेश धीरे-धीरे आपदा के जख्मों को भरने लगा है। प्रदेश को 12,000 करोड़ का नुकसान हुआ है। 16,000 घरों को आंशिक नुकसान हुआ जबकि 4000 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए। उन्होंने भाजपा से राजनीति से ऊपर उठकर हिमाचल हित के लिए केंद्र सरकार से नुकसान की भरपाई करवाने में सकारात्मक भूमिका निभाने का आग्रह किया।

अगले सत्र में सरकारी स्कूलों में नर्सरी से पढ़ाई जाएगी अंग्रेजी

विपक्ष के नेता जयराम विकास कार्यों में सरकार का सहयोग दें। उन्होंने कहा कि वह टाट पट्टी पर बैठकर सरकारी स्कूल में पढ़कर मुख्यमंत्री बने हैं। शिक्षा में सुधार के लिए कड़े निर्णय लिए जा रहे हैं। अगले सत्र से सरकारी स्कूलों में नर्सरी से अंग्रेजी पढ़ाई जाएगी। स्वरोजगार योजना पर बल दिया जा रहा है। सरकार धूप वाली तीन बीघा भूमि किराये पर लेगी और सोलर संयंत्र लगाकर उसके बदले में 20,000 रुपये किराया देगी। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र को मजबूत करेंगे।

22 जनवारी को नहीं बाद में जाएंगे अयोध्या

मनाली के कुंजम होटल में पत्रकारों से बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में बन रहे मंदिर और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए उन्हें भी न्योता आया है। यह न्योता राजनीतिक रूप से नहीं है और न ही इसको राजनीति से जोड़ना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Himachal Weather: हिमाचल में ठंड का कहर बरसा, इन सात जिलों में धुंध छाने का यलो अलर्ट हुआ जारी

अयोध्या जाने पर क्या बोले विक्रमादित्य सिंह

वह अयोध्या अवश्य जाएंगे लेकिन 22 जनवरी को नहीं बल्कि उसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ चर्चा करके तिथि तय करेंगे। 22 जनवरी को अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे, जिसके चलते वहां पर व्यवस्थाएं मजबूत होंगी ऐसे में उस दिन अयोध्या नहीं जाएंगे। हिमाचल देवभूमि है और हम देवसमाज से जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें-  Himachal News: जल प्रदूषण निवारण अधिनियम में संशोधन, हिमाचल बना केंद्र का साथ देने वाला पहला राज्य