Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kullu Weather: कुल्लू में बर्फबारी से 12 गांवों में छाया अंधेरा, ट्रांसफार्मर बंद; यातायात भी प्रभावित

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हिमपात और लगातार हो रही वर्षा के चलते जिला भर के 12 गांव अभी भी अंधेरे में है। यहां 78 ट्रासफार्मर बंद पड़े थे। इनमें से कुछ ट्रांसफार्मर को बहाल कर दिया गया।

By Jagran NewsEdited By: Swati SinghUpdated: Mon, 13 Feb 2023 10:33 AM (IST)
Hero Image
मनाली में चार ट्रांसफार्मर पड़े हैं बंद, हिमपात और वर्षा के चलते नौ सड़क मार्ग बंद

कुल्लू, संवाद सहयोगी। हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कुल्लू में बर्फबारी और बारिश के चलते लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। हिमपात और लगातार हो रही वर्षा के चलते जिला भर के 12 गांव अभी भी अंधेरे में है। शनिवार को जिला भर के 78 ट्रासफार्मर बंद पड़े थे। इनमें से कुछ ट्रांसफार्मर को बहाल कर दिया गया जबकि मनाली में चार ट्रांसफार्मर अभी भी बंद पड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें Mandi में ट्रांजेक्शन रद्द करने के नाम पर शातिर ने बदल लिया ATM कार्ड, बुजुर्ग के खाते से उड़ाए दो लाख रुपये

12 सड़क मार्ग बंद

इसके अलावा 12 सड़क मार्ग बंद है। इसमें कुल्लू की दो, मनाली की छह, बंजार की चार सड़कें बंद है। इसमें कुल्लू में लिंक मार्ग तोष, नागुझोड़-थाच माशणा, मनाली में फोजल-फलाण, फोजल-नेरी-काथी, पनगां-शेगली, नग्गर-रूमसू, कोठी मार्ग, जगतसुख-ब्राणमार्ग शामिल है। बंजार में डिंबरचैहड़ी-गुशैणी, लांबीधार-डियोन, बरनागी-मशियार, टील-बछूट मार्ग बंद है। सड़कों के बंद होने से लोग परेशान है। इसके अलावा दो राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद पड़े हुए हैं। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग तीन और राष्ट्रीय राजमार्ग 305 औट-लुहरी-सैंज में यातायात ठप पड़ा है।

यह भी पढ़ें Kullu Fire News: कुल्लू के सरवरी में आग लगने से जिंदा जला बुजुर्ग, करीब एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान

लोग कर रहे बहाली की मांग

आउटर सिराज के लोगों ने शिवरात्रि पर्व को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से औट-लुहरी-सैंज मार्ग को बहाल करने की मांग की है। जलोड़ी जोत में अत्यधिक हिमपात होने के कारण मार्ग पिछले एक माह से अधिक समय से बंद पड़ा है। ऐसे में लोगों को अपनी रिशतेदारी निभाने के लिए वाया मंडी होकर कुल्लू आना जाना पड़ रहा है। कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि जिला में हिमपात और वर्षा से हुए मार्ग को बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को दिक्कत पेश न आए इसके लिए लोक निर्माण विभाग और विद्युत विभाग के कर्मचारी लगातार कार्य कर रहे हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें