Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Zanskar Valley में फंसे हैं कुल्लू-मनाली के दर्जनों लोग और वाहन, हिमपात के चलते 10 जुलाई से बंद है मार्ग

हिमाचल प्रदेश की जंस्कार घाटी में दर्जनों लोग व वाहन फंसे हुए हैं। हिमपात के चलते बीती 10 जुलाई से कुल्लू मनाली को जंस्कार से जोड़ने वाला मार्ग बंद है। सड़क मार्ग को बहाल करने के लिए सीमा सड़क संगठन के कर्मचारी जुटे हुए हैं। शिंकुला पास में हिमपात के बाद जगह-जगह हिमस्खलन हुआ है। जिससे बीआरओ की दिक्कत बढ़ी है।

By Jagran NewsEdited By: Rajat MouryaUpdated: Mon, 17 Jul 2023 09:38 PM (IST)
Hero Image
जंस्कार घाटी में फंसे हैं कुल्लू-मनाली के दर्जनों लोग व वाहन

मनाली, जागरण संवाददाता। शिंकुला पास के उस पार जंस्कार घाटी (Zanskar Valley) में कुल्लू और मनाली सहित प्रदेश भर से दर्जनों लोग व वाहन फंस गए हैं। वाहनों में अधिकतर की संख्या टिपर की है जबकि ग्रुप लेकर गए कुछ एक टैक्सी ऑपरेटर व गाइड भी जंस्कार घाटी में जगह-जगह फंसे हुए हैं।

बीती 10 जुलाई से हिमपात के चलते मनाली शिंकुला जंस्कार मार्ग (Manali Shinkula Zanskar Route) बंद चल रहा है। बीआरओ की टीम दारचा से शिंकुला की ओर बढ़ गई है। हालांकि, बीआरओ ने लेह लद्दाख को मनाली से जोड़ दिया है लेकिन इन लोगों को बाया कारगिल, लेह व सरचू होकर आने में चार दिन का समय लगेगा जबकि शिंकुला होते हुए कुछ ही घंटों में मनाली पहुंच जाएंगे।

हिमस्खलन से बढ़ी BRO की मुसीबत

शिंकुला पास में हिमपात के बाद जगह-जगह हिमस्खलन हुआ है। जिससे बीआरओ की दिक्कत बढ़ी है। मनाली के ग्रामीण मेहर चंद ठाकुर, जय प्रकाश, नरेंद्र व प्रवीण ने बताया कि वो लोग 10 जुलाई से जंस्कार घाटी में फंसे हुए हैं। फोन पर उन्होंने बताया कि उन्होंने शिंकुला पास के नजदीक के गांव में उन्होंने शरण ली है। राशन पानी खत्म है।

इन लोगों ने बीआरओ से जल्द मार्ग को बहाल करने की मांग की है। बीआरओ योजक परियोजना के चीफ इंजीनियर जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि शिंकुला पास की बहाली जारी है। मौसम ने साथ दिया तो तीन दिन के भीतर शिंकुला पास को बहाल कर लेंगे।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर