Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Weather News: हिमाचल के कई जिलों में हुई भारी बारिश, शिमला में भूस्खलन; लोगों ने भागकर बचाई जान

हिमाचल प्रदेश इन दिनों बाढ़ भूस्खलन और भारी बारिश की चपेट में है। सोमवार को हिमाचल के बिलासपुर कांगड़ा और मंडी में भारी बारिश हुई। वहीं शिमला में भूस्खलन होने की खबर है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बाढ़ और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं प्रदेश में कई ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली की सप्लाई बाधित रही।

By jaswant thakur Edited By: Rajiv Mishra Updated: Tue, 20 Aug 2024 09:14 AM (IST)
Hero Image
बिलासपुर, कांगड़ा व मंडी में हुई भारी वर्षा (जागरण फाइल फोटो)

जागरण टीम, शिमला/मनाली। प्रदेश में बारालाचा, कुंजुम, रोहतांग, शिंकुला सहित अन्य चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ, जबकि बिलासपुर, कांगड़ा और मंडी जिलों में कुछ स्थानों में भारी वर्षा हुई है।

शिमला में बालूगंज के साथ लगते क्रासिंग में सोमवार दोपहर बाद भूस्खलन हुआ। इस कारण बालूगंज मार्ग बंद हो गया है। भूस्खलन के समय लोग बस का इंतजार कर रहे थे, जिन्होंने भाग कर जान बचाई।

ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति बाधित

श्रीनयना देवी में 142.6, बैजनाथ में 120, गुलेर में 78.4, घागस में 60.4, बिलासपुर में 60.2, जोगेंद्रनगर में 57, पालमपुर में 47, कांगड़ा में 44, धर्मशाला में 42.6 व मंडी में 31.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

प्रदेश में 107 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इनमें शिमला में 48, मंडी व कुल्लू में 24-24 सड़कें बंद हैं। इन्हें खोलने के प्रयास जारी हैं। प्रदेश में 301 ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित है।

कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए लाहुल स्पीति व किन्नौर को छोड़ शेष जिलों के कुछ स्थानों पर आंधी के साथ भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की है। कई स्थानों पर बाढ़ आने की आशंका है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

भूस्खलन से लोगों की बढ़ी दिक्कतें

मनाली-केलंग मार्ग पर धुंधी में भूस्खलन से राहगीरों की दिक्कत बढ़ गई। हिमपात के बावजूद मनाली-केलंग मार्ग सहित मनाली-लेह, मनाली-शिंकुला-जंस्कार व मनाली-काजा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारू रही, लेकिन ठंड बढ़ गई। मनाली की ओर रोहतांग सहित सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक, घेपन पीक सहित चोटियों पर हिमपात हुआ।

यह भी पढ़ें- Himachal News: खुशखबरी! नई विस्टाडोम ट्रेन का ट्रायल सफल, यात्रियों को पांच घंटे में पहुंचाएगी कालका से शिमला

कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस)

स्थान                 न्यूनतम                अधिकतम

शिमला               16.5                    23.5

सुंदरनगर            21.8                   30.4

भुंतर                  21.1                   31.6

कल्पा                15.6                    24.6

धर्मशाला            19.9                    26.5

ऊना                  23.2                   33.4

नाहन                 24.6                   27.5

सोलन                21.0                   29.5

यह भी पढ़ें- 'आपदा में हिमाचल का सहयोग करें अमित शाह और गडकरी', राज्यपाल से मुलाकात कर विक्रमादित्य ने की अपील

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर