Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal News: जलोड़ी जोत सुरंग परियोजना में देरी, निर्माण कंपनी पर 17.32 लाख रुपये का जुर्माना

जलोड़ी दर्रे के नीचे बन रही 4.2 किलोमीटर लंबी जलोड़ी जोत सुरंग परियोजना में देरी के कारण केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय ने निर्माण कंपनी पर एक प्रतिशत पेनल्टी लगाई है। साथ ही कंपनी को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। सुरंग के अलाइनमेंट में भी बदलाव किया जाएगा। लोगों की आपत्तियों को खारिज करते हुए मंत्रालय ने उनकी मांगों पर काम करने का आश्वासन दिया है।

By davinder thakur Edited By: Sushil Kumar Updated: Fri, 27 Sep 2024 11:46 AM (IST)
Hero Image
Himachal News: जलोड़ी जोत सुरंग परियोजना में देरी।

संवाद सहयोगी, कुल्लू। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय ने औट-लुहरी-सैंज राष्ट्रीय राजमार्ग के मध्य 10280 फीट की उंचाई पर जलोड़ी दर्रे के नीचे बन रही 4.2 किलोमीटर डबल लेन जलोड़ी जोत सुरंग में कार्य कर रही कंपनी को देरी करने पर एक प्रतिशत पेनल्टी लगाई गई है।

इतना ही नहीं कंपनी को जल्द कार्य करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसके अलावा टनल की अलाइमेंट का कार्य भी फिर से किया जाना है। हालांकि शोझा गांव के लोगों का जो आरोप था कि टनल बनने से उनका नुकसान होगा। इसको भी केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय ने नकार दिया है।

इसके अलावा उनकी जो मांग है उसको देखते हुए उनकी मांगों पर कार्य किया जा रहा है। औट-लुहरी-सैंज राष्ट्रीय राजमार्ग की खस्ताहालत को सुधारने के लिए मंत्रालय को डीपीआर बनाकर भेजी हैं। अनुमति मिलने के बाद इसकी दशा सुधारी जाएगी। इसमें पहले चरण में सैंज से कंडुगाड तक कार्य होगा इसमें लुहरी और आनी बाजार बाइपास मार्ग बनाया जाएगा।

इसके अलावा दूसरे चरण में घियागी से बंजार तक स्पेशल रिपोयर वर्क करने के लिए छह करोड़ 41 लाख रुपये की डीपीआर बनाकर भेजी गई है। इसके अलावा बंजार से औट तक स्पेशल रिपोयर कार्य के लिए आठ करोड़ 62 लाख रुपये की डीपीआर बनाकर भेजी गई है। अनुमति मिलने के बाद इस पर कार्य किया जाएगा। जलोड़ी जोत से घियागी तक तीसरी बार टेंडर हुआ है।

जलोड़ी जोत से औट तक के खस्ताहाल

औट-लुहरी-सैंज राष्ट्रीय राजमार्ग में जलोड़ी जोत से औट तक के मार्ग में गड्ढे ही गडढे पड़े हैं। वाहन चालक एक बार जाने से दूसरी बार जाने से कतराता है। ऐसे में इसकी स्थित को सुधारने के लिए विभाग कार्य कर रहा है। जल्द स्थित नहीं सुधारी तो आने वाले समय में जलोड़ी जोत तक पर्यटक नहीं पहुंच पाएंगे।

17 करोड़ 32 लाख रुपये का हुआ है टेंडर

केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय द्वारा अल्टीनाक कंपनी के साथ 17 करोड़ 32 लाख रुपये का टेंडर किया गया है। इसमें टनल बनने तक का कार्य कंपनी का रहेगा। इसके अलावा टनल बनने के 10 साल तक इसकी देखरेख भी कंपनी की होगी। ऐसे में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कंपनी के साथ टेंडर किया गया है।

औट-लुहरी-सैंज राष्ट्रीय राजमार्ग में टनल के निर्माण के लिए समय समय पर चर्चा होती है। जल्द टनल का निर्माण हो ताकि लोगों की दिक्कत दूर हो सके। इसके अलावा खस्ताहाल सड़क की दशा को भी सुधारा जाएगा।

- केएल सुमन अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग-305

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें