Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Snowfall In Himachal: चुनाव से तीन दिन पहले लाहुल-स्‍पीति में हिमपात, अटल टनल के छोर पर भी गिरे फाहे

Snowfall In Himachal हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से तीन दिन पहले मौसम ने करवट बदल ली है। सभी ऊंचे दर्रों सहित लाहुल स्पीति की समस्त घाटी में बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया अटल टनल रोहतांग के छोर पर भी हिमपात हुआ है।

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar SharmaUpdated: Wed, 09 Nov 2022 05:22 PM (IST)
Hero Image
जनजातीय जिला लाहुल स्पीति में हिमपात हो रहा है।

मनाली, जागरण संवाददाता। Snowfall In Himachal, हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। सभी ऊंचे दर्रों सहित लाहुल स्पीति की समस्त घाटी में बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया है। आगामी 12 नवंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव में मौसम खलल डाल सकता है। बर्फबारी पर्यटकों के लिए राहत लेकर आई है। बर्फबारी के चलते शिंकुला व बारालाचा दर्रा पहले ही प्रशासन द्वारा पर्यटकों के लिए बंद कर दिए गए हैं। रोहतांग दर्रे से भी पर्यटकों को वापस भेजा जा रहा है।

आज बुधवार को शिंकुला व बारालाचा दर्रा बंद होने के चलते पर्यटकों ने रोहतांग दर्रे सहित कोकसर व ग्राम्फु का रुख किया। दोपहर 12 बजे के बाद रोहतांग दर्रे सहित शिंकुला, बारालाचा व कुंजम दर्रे में बर्फ़बारी शुरू हो गई। एक बजे के बाद समस्त घाटी में बर्फ के फाहे गिरने का क्रम शुरू हो गया। अटल टनल रोहतांग की ओर गए पर्यटकों का स्वागत भी आज बर्फ के फाहों से हुआ।

किन्‍नौर और पांगी में भी हिमपात

किन्‍नौर और पांगी-भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अधिकतर इलाकों में भी हिमपात शुरू हो गया है। मतदान से दाे दिन पहले हिमपात से चुनाव आयोग की चिंता बढ़ा दी है।

जिला के उंचाई वाले मतदान केंद्र

लाहुल स्पीति में टशीगंग 15,256 फीट की ऊंचाई पर दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र है। 20 मतदान केंद्र लोसर, कीमो, हंसा, हल, खुरिक, चिचम, किबर, टशीगंग, हिक्किम, लांगचा, डेमुल, लालूंगा, ग्यु, ढंखर, सगनम, मने योगमा जबकि लाहुल घाटी के खुरपानी, गोंदला, सिस्सू, तेलिंग, डिम्फुक, यूरनाथ, गुमरंग, कवरिंग, कोलंग, गेमुर, जिस्पा, दारचा समदो, रारिक, योचे, प्यूकर, लापचंग, कारदंग, चिमरट, गहरी, तिगरट, करपट, छालिंग व खंजर शामिल है।

निर्वाचन विभाग हुआ सतर्क

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सुमित खिमटा ने बताया बर्फबारी के बीच मतदान करवाने को सभी तैयारियां कर ली हैं। सड़क, परिवहन व संचार व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए सीमा सड़क संगठन, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन, पुलिस सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:

Himachal Weather: हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, नौ जिलों में बारिश का अलर्ट, यहां माइनस 4 डिग्री तापमान

PM Modi Himachal Visit: रैली को संबोधित कर लौट रहे मोदी ने एंबुलेंस देख रुकवा दिया काफ‍िला, देखिए वीडियो

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर