Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Landslide in Himachal: अटल टनल के पास भूस्खलन,12 घण्टे बन्द रहा मनाली-लेह मार्ग

अटल टनल के पास भूस्खलन की वजह से मनाली-लेह मार्ग बंद हो गया है। रात 12 बजे से बंद इस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। सुबह मनाली पुलिस ने सोलांग नाला और धुंधी पर यातायात रोक दिया है। बीआरओ सुबह से ही सड़क को बहाल करने में जुटा हुआ है। सड़क बहाली तक वाहनों को वाया रोहतांग दर्रा भेजा जा रहा है।

By jaswant thakur Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Wed, 02 Oct 2024 05:46 PM (IST)
Hero Image
अटल टनल के समीप धुंधी में भूस्खलन। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, मनाली। अटल टनल के समीप धुंधी में भूस्खलन होने से मनाली-लेह मार्ग बंद हो गया है। रात 12 बजे बंद हुए मार्ग के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सुबह मनाली पुलिस ने सोलांग नाला और धुंधी पर यातायात रोक दिया।

बीआरओ सुबह सड़क को बहाल कर यातायात को बहाल करने में जुट गया है। सड़क बहाली तक वाहनों को वाया रोहतांग दर्रा होते हुए भेजा गया। हालांकि, बीआरओ ने मार्ग दोपहर 12 बजे बहाल कर दिया लेकिन भूस्खलन का दौर दिन भर चलता रहा।

इस कारण ट्रैफिक जाम का भी सामना करना पड़ा। मार्ग बहाल होने के बाद दोनों ओर फंसे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। वाहन चालक अशोक व प्रीतम ने बताया कि धुंधी के पास सड़क बंद होने से लोग रोहतांग व कोकसर होते हुए केलंग व लेह रवाना हुए।

बीआरओ योजक परियोजना के अधिकारी ने बताया कि धुंधी के पास आधी रात भारी भूस्खलन होने से लेह मार्ग बंद हो गया था। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे सड़क को बहाल कर लिया गया लेकिन भूस्खलन होने से दिक्कत जारी है।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि भूस्खलन होने से मार्ग बन्द हो गया था। दोपहर 12 बजे तक वाहनों को रोहतांग से होकर लाहुल व लेह भेजा। उन्होंने कहा कि दोपहर बाद सड़क बहाल होते ही मनाली लेह मार्ग पर ट्रेफिक सुचारु हो गई है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें