Move to Jagran APP

Manali News: नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रबल हुआ राष्ट्रवाद, मिली नई ऊर्जा: मनसुख मांडविया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि पीएम मोदी ने न केवल देश की राजनीति और शासन-प्रशासन की कार्यशैली को बदला बल्कि अपने कूटनीतिक कौशल से विश्व में देश का मान भी बढ़ाया। उनके शासन में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन यह हुआ कि राष्ट्रवाद को एक नई ऊर्जा मिली और राष्ट्रभाव कहीं अधिक प्रबल हुआ। केंद्रीय मंत्री ने अटल टनल रोहतांग का निरीक्षण किया।

By Jagran NewsEdited By: Nidhi VinodiyaPublished: Fri, 30 Jun 2023 12:21 AM (IST)Updated: Fri, 30 Jun 2023 12:21 AM (IST)
Manali News: नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रबल हुआ राष्ट्रवाद, मिली नई ऊर्जा: मनसुख मांडविया

केलंग, जागरण संवाददाता: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि पीएम मोदी ने न केवल देश की राजनीति और शासन-प्रशासन की कार्यशैली को बदला, बल्कि अपने कूटनीतिक कौशल से विश्व में देश का मान भी बढ़ाया। उनके शासन में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन यह हुआ कि राष्ट्रवाद को एक नई ऊर्जा मिली और राष्ट्रभाव कहीं अधिक प्रबल हुआ।

केंद्रीय मंत्री अटल टनल रोहतांग का निरीक्षण करने के बाद लाहुल के सिस्सू में विकास तीर्थ यात्रा कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों गिनाई।

विकास लाने के लिए समर्पित रहे नौ साल

नौ साल प्रगतिशील और सतत विकास लाने के लिए समर्पित रहे हैं। मोदी के नेतृत्व में सरकार ने अपने सभी नागरिकों के लिए समानता और अवसरों के सृजन की अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ रही है। अटल टनल रोहतांग मोदी सरकार की देन है। इस टनल के निर्माण से चीन और पाकिस्तान की सीमा पर पहुंचना आसान हुआ है साथ ही लाहुल घाटी भी अब 12 महीने मनाली से जुड़ी है। लाहुल के किसान समय पर अपनी फसलों को मंडियों में पहुंचा रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बात गंभीरता से लेते हैं

उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लाहुल दूर दराज क्षेत्र में भी ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है और आगे बढ़ रहा है। मोदी ने विकास की राजनीति की है। नए भारत का निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का कद बढ़ा है। पहले लोग अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बात को गंभीरता से नहीं लेते थे और कहते थे कि भारत एक गरीब देश है, लेकिन आज सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है कि भारत क्या बोल रहा है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।

अटल टनल का किया निरीक्षण

इससे पहले उन्होंने अटल टनल का निरीक्षण किया। अटल टनल के साउथ टनल में मनाली भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने तो नार्थ टनल में केलंग भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री डा. रामलाल मार्कंडेय ने स्वागत किया। बीआरओ के अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को अटल टनल की खूबियों से अवगत करवाया।

उन्होनें पैदल रास्ते का भी निरीक्षण किया। केंद्रीय मंत्री ने अटल टनल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। इससे पहले उन्होंने लाहुल स्पीति के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर बातचीत की और केंद्र सरकार के विकास कार्यों की चर्चा की।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.