Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kullu: अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए तैयार किए गए नए नियम, अब गाड़ियों में देवता लाने पर नहीं मिलेगा नजराना

International Dussehra Festival in Kullu अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में इस बार गाड़ी में देवता लाने पर प्रशासन की ओर से नजराना राशि नहीं दी जाएगी। अगर देवी देवता को गाड़ी में लाया तो उन्हें नजराना राशि से वंचित रहना पड़ेगा। देवता को गाड़ी में डालकर लाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इस बार 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का आयोजन होगा।

By davinder thakurEdited By: Preeti GuptaUpdated: Fri, 22 Sep 2023 11:53 AM (IST)
Hero Image
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए तैयार किए गए नए नियम

कुल्लू, दविंद्र ठाकुर। International Dussehra Festival in Kullu: अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में इस बार गाड़ी में देवता लाने पर प्रशासन की ओर से नजराना राशि नहीं दी जाएगी। अगर देवी देवता को गाड़ी में लाया तो उन्हें नजराना राशि से वंचित रहना पड़ेगा। नजराना प्राप्त करने के लिए नियम व शर्ते लागू की गई है।

गाड़ी में नहीं लाने हैं देवी और देवता

इस बार देव महाकुुंभ अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में अधिक देवी देवता के आने की उम्मीद है। इसमें खासकर देवता को गाड़ी में डालकर लाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। अगर किसी देवता को गाड़ी में लाते हुए पकड़ा गया तो उस देवता को नजराना राशि नहीं दी जाएगी।

24 अक्टूबर से 30 तक चलेगा अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव

देवता को भविष्य में भी नजराना राशि से वंचित किया जा सकता है। इस बार 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का आयोजन होगा। इस बार 24 अक्टूबर को रथ यात्रा से पूर्व ढालपुर मैदान में आगमन होगा। रघुनाथ मंदिर, कुल्लू (रघुनाथपुर ) में 24 अक्तूबर को अथवा आगामी दिन तक रघुनाथ जी के ढालपुर कैंप में हाजरी होगी। रथ यात्रा में आवश्यक रूप से सम्मिलित होना। लंका दहन के समय उपस्थिति।

इन लोगों को नहीं मिलेगा नजराना

देवी- देवता के साथ पारंपरिक वेश-भूषा में देव कर्मियों हारियानो और नाटी करने वालों की उपस्थिति होगी। देवी / देवता के मूल स्थान अथवा मंदिर से ढालपुर तक पैदल यात्रा है। गाड़ी में आने वाले देवी-देवता को नज़राना नहीं दिया जाएगा। जो कारदार केवल शांगल या मोहरा लेकर ही दशहरा में शामिल होंगे उन्हें नजराना नहीं दिया जायेगा।

दशहरा के अंतिम दिन जारी की जाएगी नजराना राशी

देवी-देवताओं को दिए जाने वाले नज़राने के अतिरिक्त बजंतरीयों को मानदेय भी दिया जाएगा। नज़राने एवं मानदेय की राशी दशहरा के अंतिम दिन जारी की जाएगी। केवल वही देवी-देवता नज़राने के अधिकृत होंगे जिन्हें दशहरा समिति द्वारा जारी यह आमंत्रण पत्र दिया गया है। उपरोक्त शर्तों को पूरा न करने की स्थिति में नज़राने में कटौती की जाएगी अथवा नज़राना नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Himachal News: पिंजौर-बद्दी फोरलेन मार्ग का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू, 296 करोड़ का मुआवजा बांटा गया

दशहरा उत्सव में आने वालों पर होगी कड़ी निगरानी

दशहरा उत्सव में सैकड़ों किलोमीटर दूर आनी, निरमंड, बंजार, सैंज आदि इलाकों से देवी-देवता शामिल होते हैं। कुछ लोग देवता को पैदल लाने की बजाय गाड़ी में डालकर उन्हें कुल्लू पहुंचाते हैं। इससे लोगों की देव आस्था पर ठेस पहुंचती है। दशहरा उत्सव समिति ने इस बार कड़ा फैसला लिया है। दशहरा उत्सव में आने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

'पुरातन परंपरा के अनुसार ही दशहरे में लांए देवी-देवता को'

उधर, जिला देवी देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि इस बार दशहरा उत्सव के दौरान गाड़ी में देवता लाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। अगर किसी को पकड़ा जाता है तो उस देवता को नजराना नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही भविष्य में उसे नजराना से वंचित होना पड़ेगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी पुरातन परंपरा के अनुसार ही देवता को दशहरे में लाएं।

यह भी पढ़ें-  Himachal News: कुल्लू में सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने दशहरा की तैयारियों लिया जायजा, दिए ये निर्देश

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर