Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Pragliding in Kullu: पैराग्लाइडिंग साइट्स बनी पर्यटकों की पहली पसंद, देश-विदेश से आ रहे सैलानी; कारोबारियों के खिले चेहरे

हिमाचल प्रदेश के कुल्‍लू की पैराग्लाइडिंग साइट्स पर्यटकों की पहली पंसद बन गई हैं। शहर के बीचों बीच ढालपुर में दिन भर पैराग्लाइडिंग की उड़ान भर कर देखने का अलग ही मजा है। ठंडे मौसम में भी सैलानियों का क्रेज कम नहीं हो रहा है। ऐसे में ठंड में भी सैलानी पैराग्लाइडिंग का रोमांच उठा रहे हैं। पीज डोभी सहित अन्य साइटों से पर्यटक पैराग्लाइडिंग कर रहे हैं।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Updated: Thu, 21 Dec 2023 06:08 PM (IST)
Hero Image
पैराग्लाइडिंग साइट्स बनी पर्यटकों की पहली पसंद

दविंद्र ठाकुर, कुल्लू। Paragliding in Kullu: जिला कुल्लू के पीज और डोभी पैराग्लाइडिंग साइट पर्यटकों की पसंद बनी है। कुल्लू शहर के बीचों बीच ढालपुर में दिन भर पैराग्लाइडिंग की उड़ान भर कर देखने का अलग ही मजा है। ठंडे मौसम में भी सैलानियों का क्रेज कम नहीं हो रहा है। ऐसे में ठंड में भी सैलानी पैराग्लाइडिंग का रोमांच उठा रहे हैं। पीज, डोभी सहित अन्य साइटों से पर्यटक पैराग्लाइडिंग कर रहे हैं।

साहसिक गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार

आपदा के बाद पैराग्लाइडिंग सहित अन्य साहसिक गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है। जबसे इस साइट को अनुमति मिली है उसके बाद लगातार उड़ाने हो रही है। इन साइट से स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिल रहा है। पैराग्लाइडिंग साइट में प्रशिक्षण प्राप्त गाइड और पर्यटन विभाग में पंजीकृत गाइड देश-दुनिया से आने वाले पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग का रोमांच सफर करवा रहे है।

यह भी पढ़ें: बर्फ के दीदार को मनाली पहुंच रहे पर्यटक, दो दिन में 5 हजार लोगों ने दी दस्तक; पर्यटन कारोबार को मिली उड़ान

गाइड पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग करवाकर पीज से लेकर लगघाटी, कुल्लू शहर, खराहल घाटी सहित आसमान की सुंदर वादियों को निहारते हैं। पैराग्लाइडिंग करने के लिए अन्य राज्यों से अब तक लगभग 1500 से अधिक पर्यटकों ने जिला कुल्लू की पैराग्लाइडिंग साइट पर पैराग्लाडिंग का आनंद उठाया। यहां पर पैराग्लाइडिंग सैलानी खुश नजर आ रहे हैं। लिहाजा पर्यटकों को यह साइट खूब भा रही है।

क्रिसमस और नव वर्ष की तैयारी

क्रिसमस और नववर्ष को लेकर अब जिला भर के साहसिक गतिविधियों में शामिल युवाओं को गति मिलने की उम्मीद है। क्रिसमस और नववर्ष के लिए देश-विदेश से सैलानी इन दिनों एडवांस बुकिंग कर रहे हैं। इसमें कुल्लू के पीज साइट और डोभी साइट में पर्यटक एडवांस बुकिंग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बर्फीली पहाड़ी पर फॉर्च्यूनर लेकर चढ़े पर्यटक, दो दिन तक फंसे; लाहौल-स्पीति से आज 5 का किया गया रेस्क्यू

कुल्लू जिला में आठ पैराग्लाइडिंग साइट है जिसमें सोलंगनाला, मढ़ी, मझाच, डोभी, कोठी, गड़सा, नागांबाग और पीज शामिल है। इन साइट में 500 से अधिक पैराग्लाइडर पायलट पर्यटन विभाग के पास पंजीकृत है।

क्या कहते हैं पर्यटक

हैली पाल कर्नाटक, गरिमा पाल, संविना, सिरी, दिक्षी कन्याकुमारी से आए हुए पर्यटक दीक्षांत ने बताया कि वह क्रिसमस को लेकर कुल्लू मनाली आए हैं। इसमें कुल्लू पहुंचने पर कुल्लू के पीज से ढालपुर के लिए पैराग्लाइडिंग का आनंद लिया। इस साइट से कुल्लू शहर का नजारा देखा। सच में यहां पर बहुत ही आनंद आया।

जिला कुल्लू में क्रिसमस और नव वर्ष के लिए लगातार बुकिंग का क्रम जारी है। जिला कुल्लू के पर्यटन स्थलों में अधिक से अधिक पर्यटक आए इसके लिए विभाग लगातार कार्य कर रहा है। -सुनयना शर्मा जिला पर्यटन अधिकारी कुल्लू।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर