Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Pink Lady in Kullu: अब कुल्लू में भी फल देगी 'पिंक लेडी', तीन साल पहले न्यूजीलैंड से लाए थे गंगाधर

Pink Lady in Kullu नवंबर तक सेब की कोई भी वैरायटी नहीं रहती थी। यह वैरायटी बागवानों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है। अब धीरे-धीरे इस नई वैरायटी के सेब के पौधों की मांग भी बढ़ रही है।

By Jagran NewsEdited By: Virender KumarUpdated: Tue, 22 Nov 2022 01:51 PM (IST)
Hero Image
Pink Lady in Kullu: अब कुल्लू में भी फल देगी 'पिंक लेडी', गंगाधर तीन साल पहले न्यूजीलैंड से लाए थे।

कुल्लू, दविंद्र ठाकुर। Pink Lady in Kullu, नवंबर में फल देने वाली पिंक लेडी सेब की वैरायटी अब कुल्लू में भी तैयार हो गई है। यह सेब सीजन के समाप्त होने के बाद तैयार होता है। कुल्लू जिले के नग्गर के बागवान गंगाधर शर्मा ने इस वैरायटी का सेब तैयार किया है। गंगाधर शर्मा तीन साल पहले न्यूजीलैंड से पिंक लेडी वैरायटी सेब के पौधे की स्टिक लेकर आए थे। यहां उन्होंने रेड डिलिशियस सेब के पेड़ पर इसकी ग्राफ्टिंग की। अब इस पर फल लगे हैं। हालांकि अभी बहुत कम सेब लगे हैं। इस बार सिर्फ एक क्रेट सेब ही निकले हैं। उम्मीद है अगली बार ज्यादा फल लगेंगे। उनका कहना है कि नवंबर तक सेब की कोई भी वैरायटी नहीं रहती थी। यह वैरायटी बागवानों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है। अब धीरे-धीरे इस नई वैरायटी के सेब के पौधों की मांग भी बढ़ रही है।

250 से 300 रुपये किलो बिक रहा सेब

गंगाधर शर्मा के मुताबिक पिंक लेडी वैरायटी का सेब अभी ट्रायल के तौर पर तैयार किया है। एक पेड़ में दो वैरायटी तैयार की हैं। एक तरफ ग्रीन स्मिथ व दूसरी तरफ पिंक लेडी का सेब तैयार किया है। इस समय दिल्ली की मंडी में पिंक लेडी वैरायटी का सेब 250 से 300 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

इन देशों का सेब पहुंच चुका है हिमाचल

हिमाचल में इस समय यूएसए, यूके, इजरायल, रूस, चीन, कीनिया, अर्जेंटीना, ग्रीक, जर्मनी, कनाडा, आस्ट्रेलिया, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, ट्यूनीशिया, जापान, इटली, ईरान, पोलैंड, डेनमार्क, फ्रांस से लाए गए सेब के पौधे अब फल दे रहे हैं।

  • पिंक लेडी वैरायटी का सेब नवंबर में तैयार होता है। गुणवत्ता ठीक है। इसमें खटास है। कुल्लू जिले में बागवान ने अगर तैयार किया है तो यह अच्छी बात है।

-बीएम चौहान, उपनिदेशक उद्यान विभाग कुल्लू।