Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Manali: वर्ष 2022 में टूटे रिकार्ड, मनाली पहुंच गए 3,25,788 वाहन, अटल टनल बने से पर्यटकों का आंकड़ा लगातार बढ़ा

प्रधानमंत्री मोदी ने तीन अक्टूबर 2020 को अटल टनल का शुभारंभ किया। तब से मनाली में पर्यटकों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। 2022 में दूसरे राज्यों से रिकार्ड 325788 पर्यटक वाहन मनाली आए। जून 2022 में सबसे अधिक पर्यटक आए। एक माह में 71865 पर्यटक वाहनों ने दस्तक दी।

By Jagran NewsEdited By: Ashisha Singh RajputUpdated: Wed, 11 Jan 2023 11:26 AM (IST)
Hero Image
मंगलवार को अटल टनल के नार्थ पोर्टल में लगा यातायात जाम।

मनाली, जागरण संवाददाता। कभी ग्रीष्म ऋतु में ही पर्यटकों से गुलजार रहने वाली पर्यटन नगरी मनाली अब हर ऋतु में पयर्टकों को आकर्षित करने लगी है। अटल टनल रोहतांग लाहुल सहित पांगी घाटी के लोगों के लिए वरदान साबित हुई है। कारगिल व लेह पहुंचना भी आसान हुआ है। कुल्लू व मनाली में पर्यटन भी चरम पर पहुंचा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने तीन अक्टूबर, 2020 को अटल टनल का शुभारंभ किया। तब से पर्यटकों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। 2022 में दूसरे राज्यों से रिकार्ड 3,25,788 पर्यटक वाहन मनाली आए। जून, 2022 में सबसे अधिक पर्यटक आए। एक माह में 71,865 पर्यटक वाहनों ने दस्तक दी।

यह भी पढ़ें-हिमाचल के विकास ठाकुर को आज मिलेगा अर्जुन अवार्ड, दो दिन बाद लुधियाना में डाक्‍टर प्रीति संग लेंगे सात फेरे

शरद ऋतु में लाहुल पहुंचना सपने जैसा लगता था

अटल टनल रोहतांग (Atal Tunnel Rohtang) के बनने बाद से कुल्लू व मनाली ही नहीं लाहुल में भी पर्यटकों का आने का क्रम बढ़ा है। शरद ऋतु में लाहुल पहुंचना सपने जैसा लगता था लेकिन अटल टनल से इस शीत मरुस्थल का रास्ता नापना आसान हो गया है।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी कुल्लू सुनयना शर्मा ने बताया कि जून, 2022 में सबसे अधिक पर्यटक वाहन मनाली आए। वर्ष, 2022 में 3,25,788 पर्यटक वाहन दूसरे राज्यों से मनाली आए। कुल्लू व मनाली आने वाले पर्यटकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें-हेरिटेज ट्रैक पर दौड़ेगी नए विस्टाडोम कोच लगी ट्रेन, शिमला तक ट्रायल, नए साल में शुरू होगा सुहाना सफर