Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रोहतांग सहित बारालाचा और शिंकुला दर्रे में हिमपात शुरु, बादलों से ढकी लाहुल व मनाली घाटी में हिमपात की उम्मीद

लंबे बरसे बाद मौसम ने करवट बदली है। रोहतांग सहित बारालाचा व शिंकुला दर्रे में हिमपात का क्रम शुरु हो गया है। बादलों से ढकी लाहुल व मनाली घाटी में भी हिमपात की उम्मीद बढ़ गई है। घाटी में दिन भर बादल छाए रहे। घाटी में हिमपात होता है तो विंटर सीजन गति पकड़ लेगा। आज सोमवार को बर्फ के दीदार को पर्यटक कोकसर पहुंचे।

By jaswant thakur Edited By: Nidhi Vinodiya Updated: Mon, 08 Jan 2024 10:44 PM (IST)
Hero Image
रोहतांग सहित बारालाचा और शिंकुला दर्रे में हिमपात शुरु, Photo Jagran

जागरण संवाददाता, मनाली। Snowfall in Rohtang Valley: लंबे बरसे बाद मौसम ने करवट बदली है। रोहतांग सहित बारालाचा व शिंकुला दर्रे में हिमपात का क्रम शुरु हो गया है। बादलों से ढकी लाहुल व मनाली घाटी में भी हिमपात की उम्मीद बढ़ गई है। घाटी में दिन भर बादल छाए रहे। घाटी में हिमपात होता है तो विंटर सीजन गति पकड़ लेगा। आज सोमवार को बर्फ के दीदार को पर्यटक कोकसर पहुंचे। जनवरी महीने में पर्यटन कारोबार बेहतर चल रहा है। बाहरी राज्यों से हर रोज आने वाले पर्यटक वाहनों की आमद एक हजार से कम नहीं हुई है। रविवार को भी लगभग 1100 वाहन मनाली पहुंचे हैं।

देर रात माल रोड पर घूमते नजर आए सैलानी

पर्यटन कारोबारी टशी व रोशन ने बताया कि सोमवार को बर्फ के फाहे गिरने की उम्मीद लिए हजारों पर्यटक कोकसर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हिमपात तो नहीं हुआ लेकिन बादल छा जाने से हिमपात की उम्मीद बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि पर्यटकों ने कोकसर में बर्फ की खेलों का आनंद लिया। दूसरी ओर माल रोड में भी पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। पर्यटकों ने माल रोड में देर रात तक घूमने का आनंद लिया।

मंगलवार को आवाजाही मौसम पर निर्भर होगी

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि अटल टनल पर्यटकों के लिए बहाल है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को टनल की ओर आवाजाही मौसम पर निर्भर रहेगी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें