Move to Jagran APP

तीन साल बाद दिखा सबसे शर्मिला माने जाने वाला ये पशु, हल्की सी आहट से ही हो जाता है गायब

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ कस्‍तूरी मृग 2400 से 3600 फीट की ऊंचाई पर पाया जाता है।

By Babita kashyapEdited By: Updated: Sat, 10 Aug 2019 09:33 AM (IST)
Hero Image
तीन साल बाद दिखा सबसे शर्मिला माने जाने वाला ये पशु, हल्की सी आहट से ही हो जाता है गायब

कुल्लू, मुकेश मेहरा। शर्मिला पशु यानी कस्तृरी मृग भी ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की शोभा बढ़ा रहा है। वन्य प्राणी विंग की ओर से बर्फानी तेंदुओं की संख्या का पता लगाने के लिए पार्क में लगाए गए सीसीटीसी कैमरों में कस्तूरी मृग भी कैद हुआ है। पार्क में कस्तूरी मृग तीन साल बाद देखा गया है। हिरण प्रजाति से संबंधित कस्तूरी मृग शर्मिला जानवर माना जाता है और आसानी से सामने नहीं आता है। वन्य प्राणी विंग इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि मान रहा है। 

कस्तूरी मृग की खासियत

कस्तूरी मृग आमतौर पर 2400 से 3600 फीट की ऊंचाई पर पाया जाता है। इसका शरीर 20 से 30 इंच ऊंचा होता है। नाक से लेकर पीठ तक 750 से 950 मिलीमीटर लंबा होता है। इसकी पूंछ पर बाल नहीं होते हैं। हालांकि मादा मृग की पूंछ घने वालों वाली होती है। पिछली टांगें अगली टांगों से लंबी होती हैं। अपने फुर्तीले स्वभाव के कारण यह ज्यादा देर तक एक जगह पर नहीं रहता और हल्की सी आहट पर भी एकदम गायब हो जाता है। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के सीसीटीवी कैमरों में कस्तूरी मृग के पाए जाने के बाद अब वन्य प्राणी विंग की टीम अन्य कैमरों की फुटेज भी जांचेगी। पार्क में विभिन्न स्थानों पर 50 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनमें से अभी तक चार से पांच कैमरों को ही खंगाला गया है। इसमें बर्फानी

तेंदुआ और कस्तूरी मृग की फुटेज सामने आई है।

 

कस्तूरी के लिए होता है मृग का शिकार

कस्तूरी मृग की कस्तूरी को प्राप्त करने के लिए शिकारी अवैध रूप से इसे निशाना बनाते हैं। इसका शिकार प्रतिबंधित है। इसके बाद कृत्रिम कस्तूरी का प्रयोग ही इत्रों में होता है। कस्तूरी मृग भारत, नेपाल,

पाकिस्तान, तिब्बत, चीन व साइबेरिया आदि देशों में पाया जाता है।

बर्फानी तेंदुओं की संख्या जानने के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों में कस्तूरी मृग की फुटेज सामने आई है। यह दो तीन साल बाद यहां देखा गया है। आमतौर पर यह ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही रहता है। यह जानवर अधिक देर तक एक जगह पर नहीं टिकता है। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में इनकी संख्या कितनी है इसकी जानकारी एकत्रित की जाएगी।

-अजीत ठाकुर, अरण्यपालप वाइल्ट लाइफ ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।