Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बर्फ के दीदार को मनाली पहुंच रहे पर्यटक, दो दिन में 5 हजार लोगों ने दी दस्तक; पर्यटन कारोबार को मिली उड़ान

Tourism in Manali दो दिन के भीतर लाहुल घाटी में पांच हजार पर्यटक वाहनों ने दस्तक दी। क्रिसमस नजदीक आते आते पर्यटन कारोबार गति पकड़ने लगा है। लाहुल घाटी के 12 किमी क्षेत्र में पर्यटकों का मेला लग गया है। सिस्सू नार्थ पोर्टल कुठ बिहाल व कोकसर में चारों तरफ बिछी बर्फ की सफेदी सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

By davinder thakurEdited By: Preeti GuptaUpdated: Thu, 21 Dec 2023 04:19 PM (IST)
Hero Image
बर्फ के दीदार को मनाली पहुंच रहे पर्यटक, दो दिन में 5 हजार लोगों ने दी दस्तक

जागरण संवाददाता, मनाली। Tourism in Manali: हिमाचल प्रदेश में बढ़ती सर्दी और पहड़ोंं पर हो रही बर्फबारी से पर्यटक हिमाचल की ओर खींचे चले आ रहे है। हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 

दो दिन के अंदर आए पांच पर्यटक

दो दिन के भीतर लाहुल घाटी में पांच हजार पर्यटक वाहनों ने दस्तक दी। क्रिसमस नजदीक आते आते पर्यटन कारोबार गति पकड़ने लगा है। लाहुल घाटी के 12 किमी क्षेत्र में पर्यटकों का मेला लग गया है। सिस्सू, नार्थ पोर्टल, कुठ बिहाल व कोकसर में चारों तरफ बिछी बर्फ की सफेदी सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे पर्यटक

बुधवार को पर्यटकों ने बर्फ में खूब अठखेलिया की और बर्फ का आनंद उठाया। पर्यटन कारोबारी रतन व पलजोर ने बताया कि पर्यटकों की आमद बढ़ रही है तथा सभी पर्यटन स्थलों में रौनक छा गई है। दूसरी ओर सोलंग नाला में बर्फ न होने से वीरानगी छाई हुई है।

उझी घाटी के कारोबारियों को हिमपात का इंतजार

उझी घाटी के कारोबारियों को हिमपात का इंतजार है। पिछले साल दो बार हिमपात हो चुका था लेकिन इस बार बर्फ के फाहों से ही संतोष करना पड़ा है। मनाली के पर्यटन कारोबारी विम्पी बक्शी, रोशन ठाकुर व बुद्धि प्रकाश ने बताया कि क्रिसमस नजदीक आते आते पर्यटन कारोबार गति पकड़ने लगा है।

 यह भी पढ़ें-  Himachal Weather: Snowfall का मजा लेंगे पर्यटक, हिमाचल प्रदेश में इस दिन होगी बर्फबारी; जानिए मौसम का पूरा अपडेट

दर्रों की ओर न जाने की अपील की

उन्होंने बताया कि पर्यटकों को होटलों में 25 से 30 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। साथ ही डीजे व कुलवी नाटी की व्यवस्था की गई है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने बताया कि कारोबार गति पकड़ने लगा है। पर्यटकों को बेहतरीन सुविधाए देने का प्रयास किया जा रहा है। लाहुल स्पीति के पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार ने पर्यटकों से आग्रह किया कि पुलिस द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करें औऱ दर्रों की न जाएं।

यह भी पढ़ें- Shimla: आज तक नहीं टूटा 13 वर्ष पहले के सेशन का रिकॉर्ड, 2010-11 में हुए थे आइस स्केटिंग के सबसे ज्यादा सेशन

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर