Move to Jagran APP

Tourist Missing in Avalanche: 48 घंटे बाद भी हिमस्खलन की चपेट में आया पर्यटक लापता, अब ऐसे खोजेगी रेस्क्यू टीम

Tourist Missing in Avalanche फ्रेंडशिप पीक में हिमस्खलन की चपेट में आए शिमला के पर्वतारोही की तलाश सोमवार को भी जारी है। सोमवार सुबह तीन बजे मनाली से रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। पर्वतारोही पीक में आए हिमस्खलन के साथ लुढ़क गया है।

By Jagran NewsEdited By: Virender KumarUpdated: Mon, 21 Nov 2022 10:49 AM (IST)
Hero Image
Tourist Missing in Avalanche: फ्रेंडशिप पीक पर इस जगह लापता है पर्यटक।
मनाली, जसवंत ठाकुर। Tourist Missing in Avalanche, फ्रेंडशिप पीक में हिमस्खलन की चपेट में आए शिमला के पर्वतारोही की तलाश सोमवार को भी जारी है। सोमवार सुबह तीन बजे मनाली से रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। पर्वतारोही पीक में आए हिमस्खलन के साथ लुढ़क गया है। जैसे-जैसे समय बीत रहा है वैसे-वैसे पर्वतारोही के जीवित होने की उम्मीद कम होती जा रही है। हालांकि प्रशासन हवाई सेवा की भी व्यवस्था कर रहा है, लेकिन इस बीच हिमपात हो जाता है तो रेस्क्यू अभियान प्रभावित हो सकता है।

पर्यटक की तलाश करने निकला रेस्क्यू दल।

...तो रेस्क्यू दल को वहीं रहना पड़ेगा

पुलिस सहित एडवेंचर टूर आपरेटर एसोसिएशन कुल्लू मनाली की रेस्क्यू टीम के साथ सोमवार को अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतरोहण संस्थान की टीम भी रेस्क्यू अभियान में शामिल हुई है। एडवेंचर टूर आपरेटर एसोसिएशन कुल्लू-मनाली के महासचिव प्रवीण सूद ने बताया कि जिस जगह हिमस्खलन हुआ है वह स्थान बहुत ही जोखिमभरा है। अभी तो यह पता नहीं चल पाया है कि पर्वतारोही हिमस्खलन में दबा है या ढांक से लुढ़क गया है। उन्होंने बताया कि आज भी पता नहीं चलता है तो टीम को वहीं कैंप लगाकर एक रात रहना होगा, ताकि तलाश की जा सके या हेलीकाप्टर से उस जगह उतरना होगा जहां वह हिमस्खलन में दबा है।

शनिवार को हिमस्खलन की चपेट में आया था पर्वतारोही

अटल टनल रोहतांग के साथ लगती 17,490 फीट ऊंची फ्रेंडशिप पीक में शिमला का पर्वतारोही हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता हो गया है। घटना शनिवार दिन में 10 बजे हुई है। साथियों ने मनाली पुलिस को इसकी जानकारी शनिवार रात आठ बजे दी। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन व एडवेंचर टुअर आपरेटर एसोसिएशन (एटीओए) कुल्लू-मनाली की घटनास्थल पर गई संयुक्त रेस्क्यू टीम खाली हाथ लौट आई है। हिमस्खलन वाली जगह जोखिम भरी है। टीम ने प्रयास किया, लेकिन पर्वतारोही का कुछ पता नहीं चल पाया। सोमवार को एटीओए व अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतरोहण संस्थान की रेस्क्यू टीम भेजी जाएगी। बता दें कि प्रशासन ने इन दिनों ट्रैकिंग गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया है। ऐसे में तीनों युवक बिना अनुमति ट्रैकिंग पर निकले थे।

पर्वतारोही सचिन व साहिल ने बताया कि 17 नवंबर को वे फ्रेंडशिप पीक को फतह करने गए थे। 18 को लौट रहे थे तो सुबह 10 बजे फ्रेंडशिप पीक में हिमस्खलन हुआ। इस दौरान आशुतोष पुत्र सुरेंद्र हिमटा निवासी गांव अढ़शाला डाकघर देहा तहसील चौपाल जिला शिमला निवासी हिमस्खलन की चपेट में आ गया। सचिन चौपाल (शिमला) व साहिल मनाली के अलेउ का रहने वाला है। वे दोपहर तक आशुतोष की तलाश करते रहे। उसका कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद घटना की जानकारी देने मनाली थाना पहुंचे।

क्या कहते हैं अधिकारी

एसडीएम मनाली डा. सुरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस व पर्वतरोहण संस्थान की टीम के साथ एडवेंचर टूर ओपरेटर एसोसिएशन कुल्लू मनाली की रेस्क्यू टीम सुबह तीन बजे घटनास्थल की ओर निकल गई है। उन्होंने बताया कि हवाई सेवा की भी व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढ़ें : Polling Party Member Missing: चुनाव के दौरान लापता संजीव का अभी तक सुराग नहीं, खुद भी ढूंढने में जुटे ग्रामीण

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।