Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Tourist in Rohtang: बर्फ के दीदार को रोहतांग दर्रे में लगा पर्यटकों का मेला, बारालाचा दर्रे को लेकर प्रशासन ने कर दी ये अपील

मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। वहीं पहाड़ों में भी मौसम ने करवट बदल ली है। 13050 फीट ऊंचे रोहतांग (Snowfall In Rohtang) दर्रे में तापमान माइनस में पहुंच गया है। इसके चलते पर्यटकों के चेहरे खिले हुए हैं। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से भी हर रोज 700 से अधिक वाहन मनाली पहुंच रहे हैं।

By jaswant thakur Edited By: Deepak Saxena Updated: Wed, 12 Jun 2024 07:13 PM (IST)
Hero Image
बर्फ के दीदार को रोहतांग दर्रे में लगा पर्यटकों का मेला ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, मनाली। मैदानी क्षेत्रों से गर्मी से राहत पाने मनाली आ रहे पर्यटक पर्यटन नगरी के मौसम के कायल हो गए हैं। 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे में बादल उमड़ते ही तापमान माइनस पर पहुंच रहा है। बुधवार को भी बर्फ के दीदार को रोहतांग में पर्यटकों का मेला लग गया।

बुधवार को खिली रही धूप के बीच पर्यटकों ने बर्फ में खूब अठखेलियां की। रोहतांग दर्रे में बर्फ से जुड़ी समस्त खेलों का पर्यटक आनंद ले रहे हैं। बर्फ के बीच घुड़सवारी भी पर्यटकों की पहली पसंद बनी हुई है। रोहतांग दर्रे में पहुंचने को पर्यटक सुबह तीन बजे ही दर्रे का रुख कर रहे हैं। हर पर्यटक में दर्रे के दीदार की होड़ मची हुई है। दूसरी ओर बाहरी राज्यों से हर रोज आ रहे पर्यटकों का आंकड़ा चार हजार पहुंचने लगा है।

रोजाना 700 अधिक वाहन पहुंच रहे मनाली

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से भी हर रोज 700 से अधिक वाहन मनाली पहुंच रहे हैं। जून पहले सप्ताह 19185 पर्यटक वाहन बाहरी राज्यों से मनाली पहुंचे थे जबकि दूसरे सप्ताह चार दिन के भीतर 12879 पर्यटक वाहनों ने मनाली में दस्तक दी है। गत शनिवार 8 जून को इस साल के सबसे अधिक 3752 पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे।

ये भी पढ़ें: Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के छह निर्वाचित विधायकों ने ली शपथ, जानें किस पार्टी के पास कितने MLA

डिटीडीओ कुल्लू सुनयना शर्मा ने बताया कि समर सीजन चरम पर चल रहा है। बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक वाहनों का आंकड़ा चार हजार के पास पहुंचने लगा है। उन्होंने बताया कि पर्यटन स्थलों में पर्यटकों को बेहतरीन सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है।

बारालाचा में सुबह शाम जम रही बर्फ ने बढ़ाई दिक्कत

मनाली लेह मार्ग पर जून महीने में भी सुबह शाम सड़क में पानी व बर्फ जम रही है। बर्फ जमने से लेह मार्ग पर सफर करने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को 150 से अधिक पर्यटक वाहन दारचा से लेह की ओर रवाना हुए। सुबह के समय दर्रे में ट्रक फंसने से बारालाचा दर्रे में ट्रैफिक जाम लग गया। धूप खिलने पर दर्रे में यातयात सामान्य हुआ। दर्रे में स्किड होने से चंडीगढ़ का अप्लाई फोर वाहन जिमनी भी सड़क से नीचे जा लुढ़का। हालांकि वाहन को नुकसान नहीं हुआ लेकिन गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। एसपी मयंक चौधरी ने वाहन चालकों से आग्रह किया कि बारालाचा दर्रे में सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं।

समर सीजन की रौनक लाहुल के पर्यटन स्थलों में पहुंच गई है। कोकसर व सिस्सू सहित धार्मिक पर्यटन स्थल त्रिलोकीनाथ, जिस्पा व सरचू में रौनक छा गई है। लाहुल के पर्यटन कारोबारी दोरजे, राजेश, टशी व पलजोर ने बताया कि मनाली से लेह के बीच सफर करने वाले पर्यटक जिस्पा व सरचू में ठहरने को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि लाहुल के पर्यटन स्थलों में भी पर्यटकों से रौनक छाई हुई है।

ये भी पढ़ें: Himachal News: 'भाजपा का सपना नहीं हो पाया पूरा...', सीएम सुक्खू बोले- जनता ने खरीद-फरोख्त की राजनीति को नकारा

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें