Move to Jagran APP

Fire Incident in Taraala: कुल्लू के तराला में अग्निकांड, दो मकान राख व एक गाय जिंदा जली

Fire Incident in Taraala कुल्लू जिला के आनी खंड की बुछैर पंचायत के निचला तराला गांव में शुक्रवार को दो मकानों में आग लग गई। अग्निकांड में एक गाय जिंदा जल गई जबकि 8-8 कमरों के दो मकान भी राख हो गए।

By Jagran NewsEdited By: Virender KumarUpdated: Fri, 11 Nov 2022 04:52 PM (IST)
Hero Image
Fire Incident in Taraala: कुल्लू के तराला में अग्निकांड में दो मकान राख। जागरण

आनी, संवाद सहयोगी। Fire Incident in Taraala, कुल्लू जिला के आनी खंड की बुछैर पंचायत के निचला तराला गांव में शुक्रवार को दो मकानों में आग लग गई। अग्निकांड में एक गाय जिंदा जल गई, जबकि 8-8 कमरों के दो मकान भी राख हो गए। अग्निकांड की सूचना मिलने के तुरंत बाद ग्रामीणों ने मिल-जुलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सब व्यर्थ गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

सड़क न होने से बचाव कार्य में दिक्कत

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब साढ़े तीन बजे निचला तराला गांव के नरोत्तम के घर से आग लगनी शुरू हुई और देखते ही देखते नरोत्तम का दो मंजिला और 8 कमरों का मकान जल गया। आग ने साथ सटे पेगी राम के 8 कमरों के दो मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। गांव तक सड़क न होने के कारण राहत और बचाव कार्य में दिक्कतें पेश आईं। लोगों ने अपने बगीचों में स्प्रे करने वाले पंप और बाल्टियों से ही आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान चंद्रा ठाकुर मौके की ओर रवाना हो गई हैं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना राजस्व विभाग, पुलिस और फायर स्टेशन आनी को दे दी गई।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।