Move to Jagran APP

पूर्व मंत्री मोतीराम की बेटी तारा ठाकुर का निधन, 12 साल पहले जयराम के विरुद्ध लड़ा था चुनाव

हिमाचल प्रदेश में मंडी के अंतर्गत सिराज के पूर्व विधायक एवं पूर्व उप राज्य मंत्री स्व. मोतीराम ठाकुर की बेटी व कांग्रेस की वरिष्ठ नेता तारा ठाकुर (Tara Thakur Passed Away) का आज सवेरे निधन हो गया। साल 2012 में उन्होंने सिराज हलके से कांग्रेस के टिकट पर भाजपा के जयराम ठाकुर के विरुद्ध चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने जयराम को कड़ी टक्कर दी थी।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Sat, 06 Jul 2024 01:02 PM (IST)
Hero Image
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता तारा ठाकुर का निधन हो गया है

संवाद सहयोगी, थुनाग। पूर्व मंत्री मोतीराम की बेटी एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता तारा ठाकुर का लंबी बीमारी के बाद शनिवार सुबह शिमला में निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

जयराम ठाकुर को दी थी कड़ी टक्कर

तारा ठाकुर ने 2012 में सिराज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को कड़ी टक्कर दी थी। वह सिराज हलके की पहली महिला उम्मीदवार थी।

तारा ठाकुर के निधन पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई है। कांग्रेस के जगदीश रेडडी, विजयपाल सिंह ने भी शोक व्यक्त किया है

प्रतिभा सिंह ने भी जताया दुख

शिमला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने पूर्व विधायक स्व मोती राम ठाकुर की सपुत्री पूर्व में सिराज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रही तारा ठाकुर के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से की है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं।

यह भी पढे़ें- हिमाचल में 154 ट्रांसफॉर्मर ठप... गांवों में छाया अंधेरा, भारी बारिश के कारण 62 सड़कें बंद; अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।