Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हिमाचल मस्जिद विवाद: अवैध निर्माण के खिलाफ देवभूमि संघर्ष समिति का प्रदेशभर में प्रदर्शन, बंद रहीं मुस्लिम समुदाय की दुकानें

Himachal Mosque Controversy अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर देवभूमि संघर्ष समिति ने प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस अलर्ट पर रही। पुलिस अधीक्षकों को आवश्यकतानुसार सुरक्षा बल उपलब्ध करवाया गया था। पुलिस बटालियनों से अतिरिक्त पुलिस बल को उपलब्ध करवा गया। प्रदेश की सीमाओं पर चौकसी को बढ़ाया गया। प्रदर्शन के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मुस्तैद रही।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Sat, 28 Sep 2024 03:05 PM (IST)
Hero Image
हिमाचल मस्जिद विवाद: अवैध निर्माण के खिलाफ देवभूमि संघर्ष समिति का प्रदेशभर में प्रदर्शन।

जागरण संवाददाता, मंडी। हिमाचल में अवैध मस्जिद को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मंडी में अवैध मस्जिद के निर्माण को लेकर देवभूमि संघर्ष समिति ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान हिंदू संगठनों के पदाधिकारी ने संबोधित किया। प्रदर्शनकारियों की रैली के दौरान मुस्लिम समुदाय की दुकानें बंद रहीं।

देवभूमि संघर्ष समिति के बैनर तले यह प्रदर्शन शिमला सहित हर जिला मुख्यालय में हुआ। इसके मद्देनजर पुलिस अलर्ट पर रही। इससे निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए। ताकि कोई अनहोनी न हो और भीड़ को नियंत्रण में रखा जा सके।

भारी पुलिस बल तैनात

पुलिस अधीक्षकों को आवश्यकतानुसार सुरक्षा बल उपलब्ध करवाया गया था। पुलिस बटालियनों से अतिरिक्त पुलिस बल को उपलब्ध करवा गया। प्रदेश की सीमाओं पर चौकसी को बढ़ाया गया। जिलास्तर पर होने वाले प्रदर्शन के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फायर टेंडर के अतिरिक्त पानी की बौछार का उपयोग करने के लिए विशेष वाहन तैनात किए गए थे।

संजौली में हो चुका है भारी विरोध

उपायुक्त कार्यालय के आसपास सुरक्षा बलों को तैनात करने के साथ तुरंत कार्रवाई बल को तैनात किया गया था। सेक्टर आधार पर सुरक्षा घेरा बनाया गया था। पुलिस नियंत्रण कक्ष में सुरक्षा बल को रिजर्व रखा था। सुरक्षा बल गाड़ियों में थे, जिससे आवश्यकतानुसार उन्हें मौके पर पहुंचाया जा सके। इससे पहले भी संजौली सहित प्रदेश की जगहों पर हिंदू समुदाय के लोग प्रदर्शन व विरोध जाता चुके हैं।

देवभूमि संघर्ष समिति के सदस्य के विरुद्ध केस

पुलिस थाना बड़सर के प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि उपमंडल नादौन के अंतर्गत गलोड़ बाजार में हिंदू संगठनों ने गत वीरवार को रोष रैली निकाली थी। इस दौरान पुलिस की ओर से यातायात सुचारू रूप से चलाने के लिए लोगों से बार-बार आग्रह किया गया लेकिन फिर भी वे सड़क के बीच चलते रहे। इससे यातायात प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि रैली के प्रमुख एवं देवभूमि संघर्ष समिति के सदस्य विजय शास्त्री के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- Himachal News: 'देवता का आदेश ही सर्वोपरि', मंडी सांसद कंगना रनौत ने बिजली महादेव रोपवे न लगाने का किया समर्थन

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें