Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Election 2022: जयराम ठाकुर के गृह जिला में हुंकार भरेंगी प्रियंका गांधी, भूपेश सहित ये नेता पहुंचेंगे

Priyanka Gandhi Mandi Rally हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार ने जाेर पकड़ लिया है। कांग्रेस आज मंडी में रैली का आयोजन कर रही है। मंडी के पड्डल मैदान में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करेंगी।

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar SharmaUpdated: Mon, 31 Oct 2022 11:23 AM (IST)
Hero Image
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करेंगी।

मंडी, जागरण संवाददाता। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार ने जाेर पकड़ लिया है। कांग्रेस आज मंडी में रैली का आयोजन कर रही है। मंडी के पड्डल मैदान में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकर के गृह जिला में चुनावी हुंकार भरेंगी। प्रियंका गांधी दोपहर एक बजे हेलीकाप्टर से शिमला से मंडी पहुंचेंगी। हिमाचल प्रदेश में प्रियंका की यह दूसरी बड़ी रैली है। इससे पहले उन्होंने सोलन में रैली की थी।

कांग्रेस के ये नेता पहुंचेंगे मंडी

रैली में हिमाचल कांग्रेस अध्‍यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल, छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खू, सह प्रभारी संजय दत्त भी आएंगे। अलका लांबा, कांग्रेस के चुनाव पर्यवेक्षक प्रताप बाजवा सहित अन्‍य नेता भी पहुंच गए हैं।

प्रियंका गांधी के रोड-शो रद

प्रियंका गांधी के रोड शो सुरक्षा कारणों से रद कर दिए गए हैं। उनका आज कुल्‍लू में रोड शो प्रस्‍तावित था। इसके अलावा ऊना व शिमला में भी रोड शो प्रस्‍तावित थे। लेकिन सुरक्षा कारणों ने इन्‍हें रद कर दिया गया है। अब प्रियंका गांधी रैलियों में ही संबोधित करेंगी।

यह भी पढ़ें: Himachal Election 2022: हिमाचल चुनाव में गरमाया बेरोजगारी का मुद्दा, देखिए कितना है आंकड़ा और दलों का दावा

गाड़‍ियों को वार कोड से जांचा जाएगा

रैली के लिए विभिन्न विधानसभा हलकों से आने वाली गाड़ियों को वार कोड से जांचा जाएगा ताकि ये पता चल सके कौन सा नेता कितने कार्यकर्ता लेकर आया है।

कांग्रेस का दावा, ऐतिहासिक होगी रैली

कांग्रेस के प्रवक्ता हरिंदर परवाना ने बताया कि रैली की तैयारी पूरी हो चुकी है। रैली ऐतिहासिक होगी। कांग्रेस की रैली में 300 पुलिस कर्मियों सहित पांच पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। जिस समय प्रियंका मंडी रैली स्थल के लिए कांगनी हेलीपैड से निकलेंगी, उस समय यातायात कुछ देर के लिए रोक दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

Himachal Election 2022: हिमाचल में असंतुष्‍ट नेता बढ़ाएंगे भाजपा-कांग्रेस की मुश्किल, 35 का आंकड़ा पाना चुनौती

Modi Rally In Himachal: शाहपुर का चंबी मैदान फ‍िर बनेगा पीएम मोदी की रैली का गवाह, ये नेता भर चुके हैं हुंकार

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें