Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Rains: सुकेती खड्ड में बाढ़, ऐतिहासिक पंचवक्त्र मंदिर फिर पानी में डूबा; मंडी शहर का भी कटा संपर्क

Himachal Rains सुकेती खड्ड और ब्यास नदी के बीच बाबा भोले के चरण स्पर्श करने की होड़ लगी हुई है। गत माह ब्यास के पानी में मंडी का ऐतिहासिक पंचवक्त्र मंदिर जलमग्न हुआ था। अब सुकेती के पानी में डूब गया है। ब्यास नदी भी बाबा के चरणों तक पहुंचने को आतुर दिख रही है। वर्षा बाढ़ और भूस्खलन से आम जनजीवन पटरी से उतर गया है।

By Jagran NewsEdited By: Himani SharmaUpdated: Mon, 14 Aug 2023 09:10 AM (IST)
Hero Image
सुकेती खड्ड में बाढ़, ऐतिहासिक पंचवक्त्र मंदिर फिर पानी में डूबा; मंडी शहर का भी कटा संपर्क

मंडी, जागरण संवाददाता: मंडी जिले में आसमानी आपदा पिछले चार दिनों से कहर ढा रही है। यहां सुकेती खड्ड और ब्यास नदी के बीच बाबा भोले के चरण स्पर्श करने की होड़ लगी हुई है। गत माह ब्यास के पानी में मंडी का ऐतिहासिक पंचवक्त्र मंदिर जलमग्न हुआ था। अब सुकेती के पानी में डूब गया है। ब्यास नदी भी बाबा के चरणों तक पहुंचने को आतुर दिख रही है। वर्षा बाढ़ और भूस्खलन से आम जनजीवन पटरी से उतर गया है।

करोड़ों का नुकसान

सदर विधानसभा के मझवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। यहां दो लोग लापता हैं। निजी संपत्ति को करोड़ों का नुकसान हुआ है। सात मील में बादल फटने से कई घरों,दुकानों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है। यहां वाहन चालक चार दिन से फंसे हुए हैं। बादल फटने से वाहन भी खतरे की जद में आ गए हैं। बाढ़ के साथ अब जीव जंतुओं ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। पहाड़ी क्षेत्रों से बाढ़ के पानी में बहकर आए सांप लोगों के घरों में घुस रहे हैं।

इससे लोग बुरी तरह सहमें हुए हैं। मंडी बाईपास के पास पहाड़ दरकने से शहर का संपर्क पूरी तरह कट गया है। खलियार में भूस्खलन होने से पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। कीरतपुर नागचला फोरलेन पर जगह जगह ट्रक फंसे हुए हैं। नागचला में फोरलेन पर पांच से छह फीट तक पानी भरा हुआ है। सिंहन गांव में चार दिन से पानी भरा हुआ है। सैकड़ों लोग घरों में फंसे हुए हैं।

सुंदरनगर के हराबाग में बादल फटा, फोरलेन को भारी नुकसान

सुंदरनगर के हाराबाग में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। फोरलेन को क्षति पहुंची है। पानी व मलबा लोगों के घरों में घुसने से लाखों का नुकसान हुआ है।

फिर दरकने लगी पराशर की पहाड़ी, बागी पुल बहा

द्रंग हलके की सेगली पंचायत में पराशर की पहाड़ी फिर दरकना शुरु हो गई है। बागी पुल बह गया है। पंचायत के कई गांवों को खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए हैं। टिहरी में नौ लोगों के दबने की सूचना है। धार्मिक एवं पर्यटन स्थल पराशर का संपर्क कट गया है।

धर्मपुर में सौन खड्ड मचाने लगी तबाही, बस स्टैंड में पानी भरा

धर्मपुर हलके में सौन खड्ड तबाही मचाने लगी है। यहां खड्ड में आई बाढ़ का पानी बाजार और बस स्टैंड में भर गया हैं। इससे दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है। पानी में डूबी बसों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। यहां मलबे में दबने से तीन लोगों की मौत की सूचना है। अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा,पंडोह बांध के गेट खोल

ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने से पंडोह बांध के गेट खोल दिए गए हैं। बांध से करीब 40000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। नदी में पानी की आवक 50000 क्यूसेक से अधिक बनी हुई है। इससे निचले क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर