Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mandi Lok Sabha Election Result 2024: कंगना पहले चुनाव में ही बन गईं 'क्वीन', कांग्रेस को चटाई धूल; विक्रमादित्य को मिली करारी हार

हिमाचल की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं मंडी (Mandi Lok Sabha Election Result 2024) से कंगना रनौत ने बाजी मार ली है। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को इस चुनाव में हरा दिया है। ईवीएम की मतगणना से भाजपा की कंगना रनौत 72696 मतों से आगे हैं। विक्रम को लाहुल स्पीति 6876 आनी 8328 रामपुर 21437 और किन्नौर 8562 मतों की बढ़त मिली।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Tue, 04 Jun 2024 04:56 PM (IST)
Hero Image
Mandi Lok Sabha Election Result 2024: कंगना पहले चुनाव में ही बन गईं 'क्वीन'

हंसराज सैनी, मंडी। मंडी संसदीय क्षेत्र में बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का डंका बजा है। कंगना ने मंडी (Mandi Lok Sabha Election 2024 Result) से अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी एवं प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह को चारों खाने चित्त किया है।

इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम से मतगणना पूरी हो चुकी है। पोस्टल बैलेट की गिनती जारी है। ईवीएम की मतगणना से भाजपा की कंगना रनौत 72696 मतों से आगे हैं।

भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई

लोकसभा के आम चुनाव में भाजपा ने यहां जीत की हैट्रिक बनाई है। 2014 के चुनाव में भाजपा के रामस्वरूप शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह की माता प्रतिभा सिंह को करीब 39896 मतों से पराजित किया था।

साल 2019 के चुनाव में रामस्वरूप शर्मा ने कांग्रेस के आश्रय शर्मा को चार लाख से अधिक मतों से शिकस्त दी थी। 2024 के चुनाव में अब कंगना ने विक्रमादित्य सिंह को हराया है।

संसदीय क्षेत्र में छह राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के प्रत्याशियों के अलावा चार निर्दलीय भी चुनाव मैदान में थे। आठ प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। चार निर्दलीयों से ज्यादा मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है। निर्दलीयों को 2608 मत मिले हैं। 5571 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है।

विक्रमादित्य को मिले इतने वोट

कंगना रनौत को 5,25,691 मत मिले हैं। विक्रमादित्य सिंह को 4,52,995,बसपा के प्रकाश चंद भारद्वाज को 4310, हिमाचल जनता पार्टी के महेश कुमार सैनी को 640,राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी के नरेंद्र कुमार को 2415 और अखिल भारतीय परिवार पार्टी के विनय कुमार को 673 मत मिले हैं।

चार निर्दलीयों राखी गुप्ता को 1013,सुभाष मोहन स्नेही 961,आशुतोष महंत 260 और दिनेश कुमार भाटी को 374 वोट मिले हैं।

कंगना को इन विधानसभा क्षेत्रों से मिली बढ़त

कंगना को ईवीएम से 13 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त मिली है। भरमौर में 5533, मनाली 1953, कुल्लू 6872,बंजार 2989,करसोग 5926, सुंदरनगर 8994,नाचन 5715, सराज 14698, द्रंग 7699, जोगेंद्रनगर 18616,सदर 15515,बल्ह 9742 और सरकाघाट 13647 मतों की बढ़त मिली है।

विक्रमादित्य ने इन हलकों में बनाई बढ़त

लाहुल स्पीति 6876, आनी 8328, रामपुर 21437 और किन्नौर 8562 मतों की बढ़त मिली है।

जाेगेंद्रनगर में सबसे अधिक दबा नोटा का बटन

मंडी संसदीय क्षेत्र के जोगेंद्रनगर हलके सबसे अधिक 505 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है। लाहुल स्पीति में सबसे कम 95 मतदाताओं ने नोटा का साथ दिया है।

भरमौर में 378,मनाली 255,कुल्लू 408,बंजार 222,आनी 407,करसोग 424,सुंदरनगर 317,नाचन 389,सराज 291,द्रंग 383,सदर 395,बल्ह 368,सरकाघाट 268,रामपुर 295 और किन्नौर 171 मतदाताओं ने नोटा का साथ दिया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें