Move to Jagran APP

Mandi News: सीएम सुक्खू ने खोला खजाना, करोड़ों रुपये की 8 विकास योजनाओं का उदघाटन व शिलान्यास

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जोगेंद्रनगर में 76.31 करोड़ रुपये की लागत से आठ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश हित में लिए गए कड़वे निर्णयों का जल्द मीठा स्वाद आएगा और प्रदेश की बहुमूल्य संपदा को बचाने के लिए चोर दरवाजे बंद किए जाएंगे। सीएम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने 2017-2022 तक प्रदेश की संपदा को लुटाया।

By Hansraj Saini Edited By: Sushil Kumar Updated: Thu, 17 Oct 2024 06:55 PM (IST)
Hero Image
Mandi News: सीएम सुक्खू ने खोला खजाना, करोड़ों रुपये की 8 विकास योजनाओं का उदघाटन व शिलान्यास।

जागरण संवाददाता, जोगेंद्रनगर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश हित में लिए गए कड़वे निर्णयों का जल्द मीठा स्वाद आएगा। प्रदेश की बहुमूल्य संपदा को बचाने के लिए चोर दरवाजे बंद होंगे। इसका विरोध होगा। अपनो का भी सहना पड़ेगा।

वह वीरवार को जोगेंद्रनगर हलके में 76.31 करोड़ रुपये लागत की आठ विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के बाद जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों से प्रदेश अपने पांव पर खड़ा होने लगा है। सरकार कड़े निर्णय ले रही है। इसका लाभ प्रदेशवासियों को मिल रहा है।

लंबित राजस्व मामलों का निपटारा करने के लिए राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। राजस्व विभाग के अधिकारियोंं की एसीआर में निपटाए गए मामलों का उल्लेख होगा। सरकार बुजुर्गों के लिए जल्द योजना लाने जा रही है।

भूभू जोत सुरंग की स्वीकृति तय

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि भूभू जोत सुरंग का मामला प्रधानमंत्री मोदी के साथ उठाया गया है। अगर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अड़ंगा नहीं डाला तो सुरंग को स्वीकृति मिलना तय है। पठानकोट मंडी राजमार्ग को पूरी तरह फोरलेन करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

शानन पनविद्युत प्रोजेक्ट को वापस प्राप्त करने के लिए सरकार सुप्रीम कोर्ट में मजबूती के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रही है।

भाजपा ने बांटी 5000 करोड़ रुपये की रेवड़ियां

भाजपा पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने 2017 से 2022 तक प्रदेश की संपदा को लुटाया। भाजपा ने राजनीतिक लाभ के लिए विधानसभा चुनाव से पहले 5000 करोड़ रुपये की रेवड़ियां बांट दी। बिजली-पानी निश्शुल्क कर दिया।

बड़े-बड़े होटलों को भी अनुदान का लाभ दिया। सरकार ने अनुदान का युक्तिकरण किया है। आम आदमी पर कोई बोझ नहीं डाला है। पिछले 20 माह में सरकार ने चोर दरवाजे बंद करके 2200 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया है।

ऑपरेशन लोट्स से एक चुनी सरकार को गिराने का प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में आपरेशन लोट्स के माध्यम से एक चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास किया। भोले का भगवान होता है।

उपचुनाव के दौरान छह नए लोगों को विधायक बनने का मौका मिला है। यह चुनाव सरकार बचाने का चुनाव नहीं था, बल्कि लोकतंत्र की मजबूती और प्रदेश की जनता के सम्मान का चुनाव था। जनता ने कांग्रेस सरकार को एक बार फिर जनादेश दिया है।

प्रदेश को बदनाम करने के लिए अपना रहे नए-नए हथकंडे

चुनाव में हार के बावजूद भाजपा प्रदेश को बदनाम करने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रही है। प्रदेश से केंद्र को मिलने वाले टैक्स का हिस्सा राज्य को मिलता है, जो राज्य का हक है। सुक्खू ने कहा कि ‘‘जब तक वह मुख्यमंत्री हैं, प्रदेश की संपदा को लुटने नहीं देंगे।

अगर एसजेवीएनएल ने सरकार की शर्तें नहीं मानी तो सरकार कड़ा कदम उठाएगी। ऊहल प्रोजेक्ट में अगले माह बिजली उत्पादन और थाना पलौण प्रोजेक्ट का जल्द निर्माण कार्य शुरु होगा।

यह भी पढ़ें- Mandi News: लोगों की परेशानी खत्म, रोड की हालत सुधारने के लिए 21 करोड़ रुपये जारी

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।