Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जी 20 तक पहुंचा हिमाचल, मोदी ने स्पेन के प्रधानमंत्री सांचेज को भेंट किए कुल्लू के वाद्य यंत्र करनाल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देवभूमि हिमाचल की जनता से जो वादा किया थावह जी-20 शिखर सम्मेलन में उन्होंने पूरा कर दिखा है। मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन में हिमाचल की कला को प्रोत्साहित करने की बात कही थी। उन्होंने स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज को करनाल़ की जोड़ी भेंट की है।

By Jagran NewsEdited By: Richa RanaUpdated: Wed, 16 Nov 2022 06:16 PM (IST)
Hero Image
मोदी ने स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज को करनाल़ की जोड़ी भेंट की है।

मंडी, जागरण संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देवभूमि हिमाचल की जनता से जो वादा किया था,वह जी-20 शिखर सम्मेलन में उन्होंने पूरा कर दिखा है। मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन में हिमाचल की कला को प्रोत्साहित करने की बात कही थी। उन्होंने स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज को करनाल़ की जोड़ी भेंट की है। मोदी बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने गए हैं। वहां पेड्रो सांचेज से भेंट के दौरान उन्हें पारंपरिक वाद्य यंत्र करनाल दिया। इससे पहले भी मोदी हिमाचल की टोपी, शाल व अन्य पारंपरिक उत्पादों को विदेशों के राष्ट्राध्यक्षों को भेंट कर प्रोत्साहित कर चुके हैं। मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं। यहां के उत्पादों को वैश्चिक मंच पर स्थान दिलाने का भरसक प्रयास करते रहते हैं।

These traditional musical instruments are now increasingly used as décor objects and are manufactured in Mandi & Kullu district of Himachal Pradesh by skilled metal craftspersons pic.twitter.com/be2pgK11Gq— ANI (@ANI) November 16, 2022

हस्तशिल्पी वीर सिंह ने तैयार की है करनाल

स्पेन के प्रधानमंत्री को भेंट किए गए करनाल की जोड़ी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के हस्तशिल्पी वीर सिंह ने तैयार की है। एक जोड़ी करनाल बनाने में एक शिल्पी को 12 से 14 दिन का समय लगा था। दोनों करनाल का वजन करीब पांच किलो है। करनाल बनाने में पीलत का प्रयोग हुआ है। करनाल अकसर लोक उत्सवों व देवी देवताओं के वाद्य यंत्र के रूप में प्रयोग होता है। देव प्रस्थान से पहले बजंतरी करनाल से नाद करते हैं। स्पेन के प्रधाननमंत्री को करनाल की जोड़ी भेंट कर मोदी ने पूरे विश्व का ध्यान हिमाचल की कला की ओर आकर्षित किया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें