Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mandi News: देव समागम के लिए सजी शिव की नगरी छोटी काशी, शाही अंदाज से निकली पहली जलेब; सुक्‍खू देंगे करोड़ों की सौगात

CM Sukhu in Mandi हिमाचल प्रदेश में शिव की नगरी छोटी काशी देव समागम के लिए सजकर तैयार हो गई है। देश के विभिन्न राज्यों सांस्कृतिक विरासत की झलक भी देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री सुक्खू जल शक्तिलोक निर्माण और राजस्व विभाग की 68.63 करोड़ की 12 विकास योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। वह देर शाम शिमला वापस लौटेंगे। फिलहाल मंडी में रात्रि ठहराव का उनका कोई कार्यक्रम नहीं है।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Updated: Sat, 09 Mar 2024 05:24 PM (IST)
Hero Image
CM सुक्‍खू करोड़ों की योजनाओं की देंगे सौगात

जागरण संवाददाता, मंडी। शिव की नगरी छोटी काशी देव समागम के लिए पूरी तरह सज चुकी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का शनिवार दोपहर बाद शुभारंभ करेंगे। वह राज देवता माधो राय की पहली जलेब में देवी देवताओं के साथ शामिल होंगे।

माधो राय की शाही जलेब दोपहर बाद दो बजे निकलेगी। जलेब के पड्डल मैदान पहुंचने के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री सुक्खू लोगों को संबोधित करेंगे और महोत्सव में विभिन्न प्रदर्शनियों का भी शुभारंभ करेंगे।

12 विकास योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

मुख्यमंत्री सुक्खू जल शक्ति,लोक निर्माण और राजस्व विभाग की 68.63 करोड़ की 12 विकास योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। वह देर शाम शिमला वापस लौटेंगे। फिलहाल मंडी में रात्रि ठहराव का उनका कोई कार्यक्रम नहीं है। महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर निकलने वाली जलेब को आकर्षक बनाने के लिए इस बार सांस्कृतिक दल भी शामिल होंगे। जलेब में शिव-पार्वती के विवाह और पौराणिक पात्रों की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र होगी।

हजारों शिवभक्‍त भोले बाबा का लेंगे आशीर्वाद

देश के विभिन्न राज्यों सांस्कृतिक विरासत की झलक भी देखने को मिलेगी। महोत्सव में हजारों शिवभक्त भोले बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचेंगे। महोत्सव की दूसरी जलेब 12 मार्च को निकलेगी। तीसरी एवं अंतिम जलेब के साथ मेले का विधिवत समापन होगा। महोत्सव के समापन पर 15 मार्च को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मुख्य अतिथि के तौर पर देवताओं की शोभायात्रा में शामिल होंगे।

महोत्सव में भाग लेने पहुंचें 170 से अधिक देवी देवता

महोत्सव में भाग लेने के लिए 170 से अधिक देवी-देवता शुक्रवार देर शाम तक मंडी पहुंच गए हैं। दिनभर देवी-देवताओं के आने का क्रम जारी जारी रहा। देवी-देवताओ ने सबसे पहले माधोराय मंदिर में भी उपस्थिति दर्ज करवाई।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election से पहले अब असंतुष्टों को मनाएगी सुक्‍खू सरकार, बागी विधायकों को वापस लाने की रणनीति पर काम शुरू

देवी-देवताओं के आगमन से शिव नगरी मंडी ढोल और वाद्ययंत्रों की धुनों से गूंज उठी है। प्रशासन की ओर से 216 देवी देवताओं को निमंत्रण दिया गया है। यातायात एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 900 से अधिक पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।

छाजणू-छमाहूं करेंगे जलेब का नेतृत्व

देवता छाजणू-छमाहूं जलेब का नेतृत्व करेंगे। जलेब में देव घटोत्कच कोटलू और मार्कंडेय सराज, देव विष्णु मतलोड़ा, देवी अंबिका, शैटी नाग, मगरू महादेव, लक्ष्मी नारायण, बिठ्ठू नारायण, ब्रह्मदेव तुंगासी महामाया, चुंजुवाला, देवी नाऊ की अंबिका, देव नाग चपलांदू, देव खुड्डीजल, गढ़पति तुगांसी, देव चपलांदू, आदि शक्ति महामाया, देव पशाकोट, देव हुरंग नायायण, घटौणी नारायण भी भाग लेंगे।

पहली संध्या में कुमार साहिल और हंसराज रघुवंशी होंगे आकर्षण

शिवरात्रि महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में कुमार साहिल और हंसराज रघुवंशी मुख्य आकर्षण होंगे। 10 मार्च को दूसरी संध्या में ममता भारद्वाज, लमन बैंड ,इशांत भारद्वाज लोगों को नचाएंगे। 11 मार्च को तीसरी संध्या में सुनील राणा,अरिन,अर्शप्रीत व अख्तर ब्रदर्स धमाल मचाएंगे।

यह भी पढ़ें: Himachal Politics: हिमाचल में सियासत का खेल अभी भी जारी, चार्टर्ड प्‍लेन से ऋषिकेष पहुंचे कांग्रेस के 6 बागी विधायक

12 मार्च को चौथी सांस्कृतिक संध्या में लोक गायिका गीता भारद्वाज, शिल्पा सरोच व पायल ठाकुर समा बांधेंगे। 13 मार्च को पांचवीं संध्या में एसी भारद्वाज,पंजाबी गायक जस्सी गिल व बब्बल राय दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। अंतिम एवं पांचवीं संध्या में 14 मार्च को अनुज शर्मा व पुलिस बैंड आकर्षण होगा।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर