Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

महेंद्र को घेरने के लिए कांग्रेस का दांव

जागरण संवाददाता मंडी धर्मपुर हलके की ग्रयोह जिला परिषद सीट प्रदेश की हॉट सीट बन गई

By JagranEdited By: Updated: Fri, 25 Dec 2020 07:21 PM (IST)
Hero Image
महेंद्र को घेरने के लिए कांग्रेस का दांव

जागरण संवाददाता, मंडी : धर्मपुर हलके की ग्रयोह जिला परिषद सीट प्रदेश की हॉट सीट बन गई है। भाजपा ने प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री वंदना गुलेरिया को प्रत्याशी बनाया है। वंदना गुलेरिया जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की बेटी हैं। कांग्रेस ने महेंद्र सिंह ठाकुर को घेरने के लिए दांव खेल दिया है। यहां से माकपा के उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह का कांग्रेस ने समर्थन किया है।

निवर्तमान जिला परिषद सदस्य माकपा भूपेंद्र सिंह ने गत चुनावों में भूपेंद्र सिंह ने वंदना गुलेरिया को शिकस्त दी थी। सज्जायोपिपलू वार्ड से चुनाव लड़ा था। परिसीमन के बाद सज्जायोपिपलू वार्ड अब ग्रयोह बन गया है। वंदना गुलेरिया को घेरने के लिए कांग्रेस ने इसी वार्ड से अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। माकपा व कांग्रेस ने भूपेंद्र सिंह को अपना साझा उम्मीदवार बनाया है, मगर इस बार जमीनी हकीकत कुछ और है। पांच साल पहले हुए पंचायत चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। प्रदेश में अब भाजपा की सरकार हैं।

महेंद्र सिंह ठाकुर की गिनती कद्दावर नेताओं में होती है। बेटी की जीत सुनिश्चित करने का पूरा दारोमदार उनके कंधे पर रहेगा। वंदना के प्रत्याशी घोषित होने के बाद यहां पार्टी संगठन भी हरकत में आ गया है। पंचायत स्तर पर बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद वंदना गुलेरिया ने कुलदेवी सक्रैणी का आशीर्वाद लेकर शुक्रवार दोपहर बाद प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। वहीं, भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने कांग्रेस नेता चंद्रशेखर के साथ मढ़ी व कई अन्य पंचायतों में कार्यकत्र्ताओं के साथ बैठक की।

------------

पार्टी नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी। क्षेत्र की जनता इस बार किसी बहकावे में आने के बजाय विकास के साथ चलेगी।

-वंदना गुलेरिया, जिला परिषद प्रत्याशी ग्रयोह वार्ड।