Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हिमाचल प्रदेश पुलिस में 1088 कांस्टेबल पदों पर बंपर भर्ती, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 (HP Police Constable Recruitment 2024) पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पुरुष कांस्टेबल के 708 पद और महिला कांस्टेबल के 380 पद हैं। चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर होगा। इस संबंध में लोक सेवा आयोग ने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

By Parkash Bhardwaj Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Thu, 03 Oct 2024 09:28 PM (IST)
Hero Image
1088 पदों में से 708 पुरुष और 380 पद महिलाओं के होंगे।

राज्य ब्यूरो, शिमला। राज्य लोक सेवा आयोग पुलिस कांस्टेबल (HPPSC Constable Recruitment 2024) के 1088 पदों को भरेगा। इस संबंध में लोक सेवा आयोग ने इन पदों को विज्ञापित करने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पुलिस कांस्टेबल भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार 31 अक्टूबर तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

708 पुरुष और 380 पद महिलाओं की भर्ती

गुरुवार को राज्य लोक सेवा आयोग ने पुरुष कांस्टेबल (Constable Recruitment 2024) के 708 पदों को और महिला कांस्टेबल के 380 पदों को विज्ञापित किया है। आयोग द्वारा विज्ञापित पुलिस कांस्टेबल के पदों के अनुसार पुरुष कांस्टेबल के 708 पदों में से 208 पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरा जाएगा।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी! हिमाचल में युवाओं के लिए नौकरी से जुड़ी जरूरी खबर, 1800 पदों पर होगी सीधा भर्ती; 29 को लगेगा रोजगार मेला

इसके अतिरिक्त अन्य शेष पदों को अलग-अलग श्रेणियों से भरा जाएगा। इसके अतिरिक्त महिला कांस्टेबल के विज्ञापित किए गए 380 पदों में से 104 पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरे जाएंगे। इसके अलावा अन्य शेष पदों को अलग-अलग श्रेणियों से भरा जाएगा, जिसका पूरा विवरण लोक सेवा आयोग ने अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव देवेंद्र कुमार रतन ने जानकारी दी है कि पुलिस कांस्टेबल के पदों को विज्ञापित कर दिया गया है।

पिछले एक साल से भर्ती की राह देख रहे थे युवा

प्रदेश के युवा बीते करीब एक साल से पुलिस विभाग में होने वाली कांस्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे थे। प्रदेश सरकार ने 14 सितंबर, 2023 को 1226 पद भरने का मंत्रिमंडलीय बैठक में निर्णय लिया था। उसके बाद पदों की संख्या बढ़ाई गई और आयु सीमा में भी छूट दी गई।

महिलाओं पुलिस कांस्टेबल भर्ती (HPPSC Constable Recruitment 2024) में कोटा 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत किया गया। पहले ये पुलिस कांस्टेबल भर्ती पुलिस विभाग द्वारा की जानी थी, लेकिन पिछली सरकार के दौरान पुलिस भर्तियों में हुई गड़बड़ियों के बाद पुलिस भर्ती लोक सेवा आयोग से करवाने का निर्णय लिया गया था।

आयोग पहली बार तृतीय श्रेणी पदों की भर्ती कर रहा

राज्य लोक सेवा आयोग पहली बार पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पदों की तृतीय श्रेणी पदों के लिए भर्ती आयोजित कर रहा है। इसके लिए लोक सेवा आयोग ने एक सॉफ्टवेयर तैयार किया है। एनआईसी यानि नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर की मदद से तैयार किए गए सॉफ्टवेयर का सफल परीक्षण किया गया। जो कि इस भर्ती के दौरान प्रयोग किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी! हिमाचल में 6297 प्राइमरी टीचरों की होगी भर्ती, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन; पढ़ें कितनी मिलेगी सैलरी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें