Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Weather: हिमाचल में बिगड़े मौसम के मिजाज, प्रदेश की 41 सड़कें बंद; इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

Himachal Weather हिमाचल प्रदेश में मौसम के मिजाज बिगड़े हुए हैं। प्रदेश की 41 सड़कें बंद पड़ी हैं। वहीं मौसम विभाग ने पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। भारी बारिश की वजह से प्रदेश के सात बिजली ट्रांसफॉर्मर भी ठप पड़े हैं। इससे बिजली भी प्रभावित हो रही है। लोगों को बाढ़ संभावित क्षेत्रों में जाने से माना किया गया है।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Updated: Mon, 08 Jul 2024 07:36 AM (IST)
Hero Image
हिमाचल के पांच जिलों में बाढ़ की चेतावनी

जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal Weather News: हिमाचल प्रदेश में आंधी और आसमानी बिजली के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में कुछ वृद्धि होने का अनुमान है। वहीं अधिकतर स्‍थानों पर मौसम के साफ रहने का अनुमान है।

तीन जिलों में बाढ़ की चेतावनी

कांगड़ा, शिमला और चंबा में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। मंडी, सोलन और सिरमौर आंधी और भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों से बाढ़ संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है। प्रदेश में 41 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। वहीं सात बिजली ट्रांसफॉर्मर खराब पड़े हैं।

तापमान में हुई वृद्धि

प्रदेश में रविवार को धूप और बादलों के बीच अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। भुंतर में 4.8, सुंदरनगर में चार, बिलासपुर में 3.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: Tourist in Himachal Pradesh: बारिश के चलते पर्यटन कारोबार पड़ा धीमा, वीकेंड पर भी नहीं दिख रहे पर्यटक; ये वजह आई सामने

मनाल में मौसम रहा सुहावना

वहीं पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटक सुहावने मौसम का आनंद ले रहे हैं। बाहरी राज्यों से हालांकि पर्यटकों की संख्या में कमी आई है लेकिन छुटपुट पर्यटकों का आना अभी भी लगा हुआ है। पिछले कुछ दिनों से अब विदेशी पर्यटक भी मनाली में दिखने लगे हैं।

होटलों में अभी भी 40 से 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी चल रही है। रविवार को सप्ताहांत की रौनक माल रोड मनाली में भी दिखी। हालांकि शाम को वर्षा ने पर्यटकों को परेशान भी किया लेकिन चहलकदमी बनी रही।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें