Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हिमाचल के बागवानों के लिए खुशखबरी! अडानी ग्रुप ने शुरू की सेब की खरीद; 80 रुपये तक दे रहा कीमत

हिमाचल के सेब बागवानों के लिए खुशखबरी है। अडानी एग्रो फ्रेश ने प्रदेश में सेबों की खरीद की शुरुआत कर दी है। पिछले साल 15 अगस्त के आस-पास सेबों की खरीद शुरू हो गई थी। हालांकि बागवान रेट को लेकर नाखुश नजर आ रहे हैं। बागवानों का कहना है कि इस साल के मुकाबले पिछले साल प्रीमियम सेब को अच्छी कीमत मिली थी।

By Jagran News Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Mon, 09 Sep 2024 01:53 PM (IST)
Hero Image
हिमाचल में अडानी ग्रुप ने सेब की खरीद शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल के बागवानों के लिए खुशखबरी है। काफी लंबे समय बाद आखिरकार अडानी एग्रो फ्रेश ने प्रदेश में सेब की खरीद शुरू कर दी है। जिससे बागवानों के चेहरों पर खुशी की रौनक दौड़ गई है। इस बार अडानी एग्रो फ्रेश हिमाचल में 58 रुपये से 80 रुपये प्रतिकिलो के बीच प्रीमियम सेब खरीद रहा है।

आकार और रंग के हिसाब मिल रहा कीमत

80 से 100 प्रतिशत रंग वाला लार्ज, मीडियम और स्मॉल साइज का सेब अडानी एग्रो फ्रेश 80 रुपये प्रतिकिलो में खरीद रहा है। वहीं, एक्स्ट्रा स्मॉल साइज के सेब की खरीद 70 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से की जा रही है। इससे छोटे आकार का सेब 58 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से खरीदा जा रहा है। वहीं, एक्सट्रा लार्ज और पित्तू सेब 46 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से खरीदा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Himachal Pradesh News: हिमाचल में जमकर हो रही सेब और नाशपाती की बिक्री, बढ़िया दाम मिलने से बागवानों में खुशी की लहर

60 से 80 प्रतिशत रंग वाला लार्ज, मीडियम और स्मॉल साइज का सेब 58 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से खरीदा जा रहा है। एक्स्ट्रा स्मॉल 48 रुपये प्रतिकिलो और इससे कम साइज वाला सेब 38 रुपये में खरीदा जा रहा है। एक्स्ट्रा लार्ज और पित्तू सेब 22 रुपये में खरीदा जा रहा है। शून्य से 60 प्रतिशत रंग वाला सेब 20 और 15 रुपये प्रतिकिलो खरीदा जाएगा।

इस बार देरी से शुरू हुई सेब की खरीद

अडानी एग्रो फ्रेश के प्रदेश में ठियोग के सैंज, रोहड़ू के मेहंदली और रामपुर के बिथल कलेक्शन सेंटर या सीए स्टोर हैं, जिनकी क्षमता 25,000 टन है। यहां पर इस वर्ष अडानी ने सेब की खरीद शुरू कर दी है। हालांकि, पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार देरी से सेब की खरीद शुरू की गई है।

पिछले वर्ष 15 अगस्त तक सेब की खरीद शुरू कर दी थी तो वहीं इस बार सितंबर में सेब खरीदा जा रहा है। हालांकि, कुछ बागवानों का कहना है कि अडानी का रेट पिछले वर्ष के मुकाबले कम है। पिछले वर्ष अडानी ने 60 से 95 रुपये तक प्रीमियम सेब खरीदा था।

ठियोग के बागवान प्रदीप चौहान, कोटखाई के सुमित वर्मा और प्रवीण शर्मा का कहना है कि एपीएमसी की मंडियों में यही सेब 120 से 150 रुपये में बिक रहा है। इनका कहना है कि मौसम की मार के कारण प्रीमियम गुणवत्ता वाला सेब इस बार काफी कम है।

यह भी पढ़ें- बादल फटने से पहले सचेत होगा हिमाचल, प्रदेश में स्थापित होंगे 48 मौसम केंद्र; फ्रांस की एजेंसी से बनी सहमति