Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने अरविंद केजरीवाल पर बोला हमला, कहा- तुरंत इस्तीफा देना चाहिए

सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सशर्त जमानत दी है। भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि केजरीवाल को पूर्ण रूप से राहत नहीं मिली है और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। महाजन ने कहा कि जो मुख्यमंत्री किसी फाइल को साइन नहीं कर सकते दफ्तर नहीं जा सकते तो उनके लिए बचा ही क्या है।

By rohit nagpal Edited By: Rajiv Mishra Updated: Sat, 14 Sep 2024 03:23 PM (IST)
Hero Image
हर्ष महाजन ने केजरीवाल पर साधा निशाना

जागरण संवाददाता, शिमला। भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने सर्वोच्च न्यायालय से दिल्ली के मुख्यमंत्री को दिए जाने वाले बेल पर कहा कि अरविंद केजरीवाल को पूर्ण रूप से राहत नहीं मिली बल्कि सशर्त जमानत दी गई है। महाजन ने कहा कि जो मुख्यमंत्री किसी फाइल को साइन नहीं कर सकते, दफ्तर नहीं जा सकते, तो उनके लिए बचा ही क्या है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद की गरिमा रखते हुए और दिल्ली की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए अपना इस्तीफा देना चाहिए। हर्ष महाजन ने हमला बोलते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने भ्रष्टाचारी अरविंद केजरीवाल को सशर्त जमानत का आदेश दिया है। इस आदेश के बाद अरविंद केजरीवाल को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। अरविंद केजरीवाल ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि उनमें नैतिकता की एक बूंद भी नहीं बची है।

राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पहले कहा करते थे कि अगर किसी पर आरोप लग जाए, तो उसे इस्तीफा दे देना चाहिए, आज उन्हीं केजरीवाल को सशर्त जमानत मिली है। अगर कोई व्यक्ति किसी संवैधानिक पद पर बैठा हो और उसे जेल हो जाए, तो उस व्यक्ति को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। मगर अरविंद केजरीवाल 6 महीने तक जेल में रहे और आज सशर्त बेल मिलने पर भी इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि भ्रष्टाचार युक्त सीएम अभियुक्त।

महाजन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पहले कहते थे कि उनकी गिरफ़्तारी गैर कानूनी है, मगर उनके इस वक्तव्य को सर्वोच्च न्यायालय के 2 न्यायाधीशों की पीठ ने खारिज किया है । साथ ही कहा है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी किसी भी रूप से गैर कानूनी नहीं है, बल्कि कानून के अनुरूप है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर