Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा स्वीकार, अब इन तीन सीटों पर भी होंगे उपचुनाव

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के तीन निर्दलीय विधायक कृष्ण लाल ठाकुर होशियार सिंह और आशीष शर्मा के त्यागपत्र को स्वीकार कर लिया गया है। आज तीनों निर्दलीय विधायकों को विधानसभा में व्यक्तिगत तौर पर पहुंचना था। लेकिन तीनों विधायक नहीं पहुंचे। ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया (Kuldeep Singh Pathania) ने तीनों निर्दलीय विधायकों का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया।

By Jagran News Edited By: Rajiv Mishra Updated: Mon, 03 Jun 2024 02:20 PM (IST)
Hero Image
हिमाचल के तीन निर्दलीय विधायकों का त्यागपत्र स्वीकार (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो,शिमला। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा व विधानसभा के उप चुनाव परिणाम आने से पहले नया राजनीतिक घटनाक्रम घटित हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने तीन निर्दलीय विधायकों द्वारा विधानसभा की सदस्यता से दिया गया त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है।

अब प्रदेश विधानसभा के लिए तीन उपचुनाव होंगे। विधानसभा में इस समय सत्तारूढ़ कांग्रेस के 34 विधायक हैं और विपक्षी भाजपा के 25 विधायक हैं। इन विधायकों के त्यागपत्र स्वीकार होने से पहले तीन निर्दलीय विधायक भी थे।

इन विधायकों ने बजट सत्र के दौरान दिया था त्यागपत्र

तीन निर्दलीय विधायकों ने बजट सत्र के दौरान ही त्यागपत्र दे दिया था। तीनों विधायकों में नालागढ़ से कृष्ण लाल ठाकुर, देहरा से होशियार सिंह और हमीरपुर से आशीष शर्मा शामिल हैं। इन्होंने त्यागपत्र देकर उसके दूसरे दिन भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी लेकिन मामला हर राजनीतिक तौर पर इस तरह से उलझ की प्रदेश उच्च न्यायालय तक पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें- Himachal Pradesh Weather: गर्मी से राहत पाने के लिए मनाली का रुख कर रहे पर्यटक, मौसम को लेकर विभाग ने दिया अपडेट

ये तीनों विधायक नहीं पहुंचे थे विधानसभा

आज तीनों निर्दलीय विधायकों को विधानसभा में व्यक्तिगत तौर पर पहुंचना था लेकिन तीनों विधायक नहीं पहुंचे। ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने तीनों निर्दलीय विधायकों का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया।

उन्होंने यह भी कहा कि राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की शिकायत के तहत की जा रही जांच में भी तीनों निर्दलीय विधायकों के खिलाफ इसी तरह का निर्णय लिया जाना था। इसे देखते हुए आज ही तीनों निर्दलीय विधायकों का त्यागपत्र स्वीकार किया जा रहा है।

त्याग पत्र स्वीकार होने पर केएल ठाकुर ने खुशी जताई

तीनों निर्दलीय विधायकों ने त्याग पत्र स्वीकार होने पर कृष्ण लाल ठाकुर ने खुशी जताई और कहा कि यह देर आए, दुरुस्त आए जैसा है। उन्होंने कहा कि वह चाहते थे कि सभी निर्दलीय विधायकों के त्याग पत्र पहले ही स्वीकार हो जाते ताकि लोकसभा चुनाव के साथ ही यह उपचुनाव भी होते।

उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के निर्णय को सराहा। कृष्ण लाल ठाकुर का कहना है कि अब उन्हें यदि विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से टिकट मिलता है तो वह उपचुनाव लड़ेंगे।

क्या था पूरा मामला

27 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की सीट के लिए हुए चुनाव में इन तीनों निर्दलीय विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा के हर्ष महाजन को वोट दिया था। इस राज्यसभा चुनाव में अल्पमत के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के हर्ष महाजन जीते थे।

कांग्रेस के छह विधायकों ने पार्टी की ओर से अधिकृत प्रत्याशी डा. अभिषेक मनु सिंघवी के स्थान पर हर्ष महाजन को वोट दिया था, तीनों निर्दलीय कांग्रेस के सहयोगी थे। छह कांग्रेस विधायकों के साथ तीन निर्दलीय विधायकों ने भी हर्ष महाजन को ही वोट दिया था।

इसके बाद से ही छह कांग्रेस विधायक और तीन निर्दलीय विधायक हिमाचल प्रदेश से बाहर चल गए थे। लेकिन तीनों निर्दलीय विधायक ने इससे अलग 22 मार्च को त्याग पत्र दिया था।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: हिमाचल में लोकसभा सीटों पर हुई 71% वोटिंग, 2019 की तुलना में इतने प्रतिशत कम रहा मतदान

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर