Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हिमाचल उपचुनाव से पहले भाजपा ने इस नेता को दिया प्रभारी का जिम्मा, संजय टंडन बने सह-प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विभिन्न राज्यों के प्रभारी व सह-प्रभारियों की सूची जारी की है। इनमें हिमाचल प्रदेश के प्रभारी तथा सह-प्रभारी का नाम भी शामिल है। हिमाचल में उत्तर प्रदेश की मथुरा-वृंदावन विधानसभा सीट से विधायक श्रीकांत शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं संजय टंडन को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Fri, 05 Jul 2024 05:10 PM (IST)
Hero Image
संजय टंडन को हिमाचल का प्रभारी बनाया गया है (जागरण फाइल फोटो)

रोहित नागपाल, शिमला। श्रीकांत शर्मा को भाजपा का हिमाचल प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं संजय टंडन सह प्रभारी बनाए गए हैं। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश निवासी श्रीकांत शर्मा इस लोकसभा चुनाव में प्रदेश चुनाव प्रभारी थे।

श्रीकांत शिमला के चुनाव प्रभारी भी रह चुके हैं

इससे पहले वर्ष 2022 के चुनाव में चुनाव प्रबंधन समिति के प्रभारी रहे। इसके बाद नगर निगम शिमला के चुनाव के भी प्रभारी रह चुके हैं। वर्ष 2014 में वह लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश प्रभारी थे। उस वक्त यहां पर कांग्रेस की सरकार थी।

उसके बाद वह उत्तर प्रदेश में ऊर्जा मंत्री बन गए थे, उनके स्थान पर बिहार से भाजपा नेता मंगल पांडे को प्रभारी बनाया गया था। संजय टंडन पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी पहले से ही हैं। उन्होंने दोबारा इस पद पर तैनाती दी गई है।

यह भी पढ़ें- Himachal News: 'कांग्रेस के सत्ता में आते ही विकास कार्य होते हैं ठप', अनुराग ठाकुर ने हिमाचल सरकार पर साधा निशाना

इसके लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्होंने बधाई भी दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा राजीव बिंदल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज विभिन्न प्रदेशों के प्रभारियों व सह-प्रभारियों की नियुक्तियां की है।

श्रीकांत दूसरी बार बने प्रभारी

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि श्रीकांत शर्मा दूसरी बार हिमाचल प्रदेश के प्रभारी बने हैं। केंद्रीय नेतृत्व ने इन्हें इस बार लोकसभा चुनावों के लिए हिमाचल का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया था। इनके मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में में चुनाव लड़ा गया है और भाजपा प्रदेश की चारों सीटें जीतने में सफल हुई।

संजय टंडन भी लगातार दूसरी बार हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी बने हैं। डाॅ बिदंल ने कहा कि श्रीकांत शर्मा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में मथुरा विधानसभा से विधायक हैं। डाॅ बिंदल ने कहा कि इससे पूर्व अविनाश राय खन्ना हिमाचल भाजपा के प्रदेश प्रभारी थे।

उनके मार्गदर्शन एवं राजनैतिक अनुभवों से हिमाचल भाजपा का संगठन और अधिक सुदृढ़ हुआ और संगठन शक्ति को बल मिला। हिमाचल भाजपा के लिए उनका योगदान सदैव हमें प्रेरणा देता रहेगा। 

देवभूमि में काम करना मेरा सौभाग्य: श्रीकांत

शर्मा हिमाचल भाजपा के नए प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा कि हिमाचल देवभूमि है। देवभूमि से कोई पुराना नाता है, यहां काम करने का मौका मिलना मेरा सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि आज तक जब भी हिमाचल में जिम्मा मिला है, यहां के लोगों का पूरा सहयोग मिला है।

यह भी पढ़ें- Himachal News: कहीं भूस्‍खलन तो कहीं भारी बारिश... हिमाचल में 77 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें