Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'लेनदेन के लिए UPI दुनिया का सबसे बड़ा माध्यम, कभी विपक्ष ने बनाया था मजाक', अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर कसा तंज

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने डिलिटल इंडिया और यूपीआई को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लेनदेन के मामले में यूपीआई दुनिया का सबसे बड़ा और सुगम माध्यम बन गया है लेकिन कभी कांग्रेस के नेता डिजिटल इंडिया और यूपीआई को लेकर मजाक बनाते थे। उन्होंने कहा कि उस समय खुलेआम कहा जाता था कि गरीब लोग डिजिटल का मतलब नहीं समझ पाएंगे।

By rohit nagpal Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Sun, 01 Sep 2024 07:02 PM (IST)
Hero Image
अनुराग ठाकुर ने यूपीआई को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है।

जागरण संवाददाता, शिमला। हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मोदी सरकार द्वारा शुरू किए गए भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस को डिजिटल लेनदेन में दुनिया का सबसे बड़ा व सुगम माध्यम बताया है। उन्होंने कहा कि इससे जन-जन के लिए बैंकिंग आसान हुई है। आंकड़ों के अनुसार यूपीआई से हर सेकेंड 3729 रुपये के ट्रांजेक्शन और अप्रैल-जुलाई के बीच 81 लाख करोड़ का लेनदेन हुआ है।

लेनदेन में दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म: अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत के वित्तीय तकनीक परिदृश्य में हो रहे बदलाव वास्तव में सामाजिक प्रभाव भी डाल रहे हैं। नरेंद्र मोदी की फिनटेक को बढ़ावा देने की नीति के चलते आज अनौपचारिक अर्थव्यवस्था तक पहुंच रहा है और ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच वित्तीय सेवाओं में अंतर को बाटने में मदद कर रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत का यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानि यूपीआई डिजिटल लेनदेन में दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बना है। मोदी सरकार द्वारा साल 2016 में शुरू की गई यूपीआई ने भारत में डिजिटल लेनदेन को अत्यंत सुगम बनाया दिया है। डेटा के अनुसार यूपीआई से प्रति सेकंड 3,729.1 लेनदेन हो रहे हैं। 2022 में यह आंकड़ा 2,348 लेनदेन प्रति सेकंड था।

यह भी पढ़ें: Himachal News: हिमाचल में 15 हजार पाने वाली ‘प्यारी बहनाओं’ को लौटानी होगी राशि, पढ़िए क्या है यह मामला

इस दौरान यूपीआई से लेनदेन में 58 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। भारत द्वारा विकसित मंच आज दुनिया के लिए मॉडल बन रहे हैं और यूपीआई ने पूरी दुनिया के लिए वित्तीय समावेशन प्लेटफॉर्म के रूप में अपनी सशक्त पहचान बनाई है।

डिजिटल इंडिया का मजाक बनाते थे कांग्रेसी नेता: अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेसी नेता एक समय यूपीआई और डिजिटल इंडिया का मजाक उड़ाते थे, आज वही डिजिटल इंडिया आम आदमी की ताकत बन चुकी है। आज फल सब्जी विक्रेता तक यूपीआई से लेनदेन कर रहे हैं। कांग्रेसी भारत की जनता की क्षमता पर संदेह करते थे, उनका मजाक उड़ाते थे।

हमीरपुर सांसद ने कहा कि खुलेआम कहा जाता था कि गरीब लोग डिजिटल का मतलब भी नहीं समझ पाएंगे। लेकिन मोदी सरकार का देश के सामान्य मानविकी समझ पर भरोसा था। मोदी सरकार ने खुद आगे बढ़कर डिजिटल पेमेंट्स का रास्ता आसान बनाया हैं।

यह भी पढ़ें: 'विपक्ष का हिंदू विरोधी चेहरा बेनकाब', अनुराग ठाकुर बोले- बांग्लादेश के बाद समझ आया भारत में UCC कितना जरूरी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें