Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal News: भाजयुमों नेता के खिलाफ महिला से दुराचार का मामला दर्ज, पुलिस ने कई धाराओं में दर्ज किया मामला

हिमाचल प्रदेश के शिमला से भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर महिला से दुराचार करने का मामला सामने आया। इसकी शिकायत पंजाब की महिला द्वारा बालूगंज थाना में दर्ज करवाई गई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि हितेश शर्मा निवासी शर्मा नाम के व्यक्ति ने उसके साथ दुराचार किया है। पुलिस ने विभिन्न आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

By Jagran NewsEdited By: Shoyeb AhmedUpdated: Wed, 04 Oct 2023 03:27 PM (IST)
Hero Image
भाजयुमों नेता के खिलाफ महिला से दुराचार का मामला हुआ दर्ज (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, शिमला। भारतीय जनता युवा मोर्चा (Bharatiya Janata Yuva Morcha) के पूर्व मंडल अध्यक्ष (Board President) पर महिला ने दुराचार की शिकायत दर्ज करवाई है। बालूगंज थाना में इसको लेकर मामला दर्ज किया गया है। आरोप लगाने वाली महिला पंजाब की रहने वाली बताई जा रही है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि हितेश शर्मा निवासी शर्मा नाम के व्यक्ति ने इसके साथ दुराचार किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 376, 354, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें:- World Cup से पहले धर्मशाला की दीवार पर लिखा ‘खालिस्तान जिंदाबाद’, गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ली जिम्मेदारी

मामले की जांच हुई शुरू

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। हितेश शर्मा भारतीय जनता युवा मोर्चा का पूर्व मंडल अध्यक्ष रह चुका है। इसके अलावा मंडल सचिव के पद पर भी रह चुका है। हितेश शर्मा पूर्व सरकार में एक कैबिनेट मंत्री का करीबी था।

आरोपित के पूछताछ के लिए किया गया तलब

बता दें कि पुलिस ने पीड़िता के ब्यान दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने आरोपित को पूछताछ के लिए तलब किया है। जल्द पुलिस इस मामले में गिरफ्तारी भी कर सकती है।

ये भी पढ़ें:- शिक्षा विभाग ने 5291 पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव तैयार, अब बस कामकाज संभालने का है इंतजार

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें