Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal News: केंद्र सरकार ने हिमाचल को दिए 137.47 करोड़ रुपए, जल जीवन मिशन और फिनना सिंह प्रोजेक्ट को मिलेगी रफ्तार

केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत 137.47 करोड़ रुपये और फिनना सिंह प्रोजेक्ट के तहत 300 करोड़ रुपये हिमाचल प्रदेश को जारी किए हैं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हाल ही में दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर बजट जारी करने का मामला उठाया था। इस राशि से जल जीवन मिशन और फिनना सिंह प्रोजेक्ट को गति मिलेगी।

By Anil Thakur Edited By: Prince Sharma Updated: Wed, 11 Sep 2024 09:00 PM (IST)
Hero Image
जल जीवन मिशन और फिनना सिंह प्रोजेक्ट को मिलेगी रफ्तार

जागरण संवाददाता, शिमला। केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत 137.47 करोड रुपए की किस्त जारी कर दी है। इसके अलावा 300 करोड़ फिनना सिंह प्रोजेक्ट के तहत जारी हुए हैं।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हाल ही में दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से इस सिलसिले में मुलाकात की थी उन्होंने केंद्र सरकार से हिमाचल को दोनों ही परियोजना के तहत बजट जारी करने का मामला उठाया था। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि

केंद्र सरकार के साथ इस राशि को जारी करने के लिए निरंतर प्रयासरत किए जा रहे थे। उन्होंने राशि जारी करने के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का आभार जताया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस मामले को मजबूती के साथ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के समक्ष अपना पक्ष रखा था।

पचास फीसदी काम हुआ पूरा

इसका काम वर्ष 2011 में शुरू हो गया था। बजट की कमी के चलते यह परियोजना लटक गई थी। 50 फीसदी काम हो चुका है। पहले इस प्रोजेक्ट पर 204 करोड़ रुपये की राशि खर्च होने का अनुमान था, लेकिन इसे विस्तार दिए जाने से अब 737 करोड़ से ज्यादा राशि खर्च होगी। इस प्रोजेक्ट पर भाजपा और कांग्रेस पार्टी के नेताओं में खूब सियासत होती रही है। विधानसभा में भी कई बार यह मामला गूंजा है।

किसान खेती के लिए बारिश पर रहते हैं निर्भर

इस सिंचाई प्रोजेक्ट से नूरपुर के हजारों लोगों को फायदा होगा। पांच हजार हेक्टेयर भूमि पर लोग खेती कर सकेंगे। अभी तक इस क्षेत्र के ज्यादातर किसान खेती के लिए बारिश पर निर्भर हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब यहां बांध बनाए जाने की भी योजना है।

इसका भी 35 कार्य पूरा हो चुका है। इस बांध से 1.88 मेगावाट बिजली बनाना प्रस्तावित है। वहीं, बांध में अतिरिक्त पानी डालने के लिए डायवर्सन वेयर, लिंक नहर, टनल और मुख्य नहर आदि के कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें