Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal News: आपदा में केंद्र बना सहायक, एक साल में हिमाचल की झोली में आई इतनी करोड़ राशि; विपक्ष ने किया दावा

Himachal News हिमाचल प्रदेश में आई आपदा में केंद्र सहायक बना है। विपक्ष ने दावा किया है कि एक साल में प्रदेश की झोली में 19282 करोड़ की राशि आई है। ये रकम विभिन्न मदों में आई है। वहीं दूसरी ओर सरकार के लिखित जवाब में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में वित्तायोग अनुदान के तहत 7171.20 करोड़ की धनराशि मिली।

By Yadvinder Sharma Edited By: Himani Sharma Updated: Sat, 24 Feb 2024 05:16 PM (IST)
Hero Image
एक साल में हिमाचल की झोली में आई इतनी करोड़ राशि (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, शिमला। केंद्र ने हिमाचल की कितनी मदद की, इसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में अक्सर तकरार होती है। विपक्ष का दावा है कि केंद्र हिमाचल की भरपूर मदद कर रहा है, जबकि सत्ता पक्ष का मानना है कि राज्य को केंद्र से अपेक्षित मदद नहीं मिल रही है। इन्हीं दावों-प्रति दावों के बीच हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र में पूछे गए सवाल में जानकारी सामने आई है कि राज्य को एक साल में केंद्र से 19282 करोड़ रुपए मिले हैं। ये रकम विभिन्न मदों में आई है।

दरअसल, भरमौर के भाजपा विधायक डॉ. जनकराज ने सवाल किया था कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में केंद्र से हिमाचल प्रदेश को कितनी धनराशि जारी की गई। डॉ. जनक ने ये भी जानना चाहा था कि किस तारीख को कितनी मदद जारी की गई। इस सवाल के लिखित जवाब में सरकार की तरफ से बताया गया कि 15 जनवरी 2024 तक विभिन्न मदों में 19282 करोड़ रुपए की धनराशि जारी हुई है।

वित्तायोग अनुदान से आए 7171 करोड़

सरकार के लिखित जवाब में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में वित्तायोग अनुदान के तहत 7171.20 करोड़ की धनराशि मिली। इसी प्रकार बाहरी सहायता परियोजनाओं यानी एक्सर्टनल एडिड प्रोजेक्ट्स के तहत अनुदान के तौर पर 903.16 करोड़ रुपए मिले।

साथ ही सेंट्रल स्पॉन्सर्ड स्कीम्स यानी केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं में 2471.46 करोड़ रुपए का अनुदान प्राप्त हुआ। अन्य मदों में आई धनराशि का आंकड़ा 1183.60 करोड़ रहा है। इस तरह अनुदान के तौर पर केंद्र से 11729.42 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की गई।

यह भी पढ़ें: अगर आप भी हिमाचल की सड़कों पर बसें दौड़ाना चाहते हैं तो ये चांस हाथ से न जाने दें, सुक्खू सरकार दे रही है एक मौका

वहीं, ऋण यानी लोन के रूप में एक्सटर्नल एडिड प्रोजेक्ट्स के तहत 100.35 करोड़ की ऋण राशि मिली है। पूंजीगत निवेश के लिए ब्याज मुक्त लोन (दीर्घकालीन) के तहत 644.36 करोड़ रुपए मिले। इसका कुल योग 744.71 बनता है। इसके अलावा केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के तौर पर 6808 करोड़ 80 लाख रुपए मिले हैं। ये सभी हिस्से मिला दिए जाएं तो कुल धनराशि 19282.13 करोड़ रुपए बनती है।

2023 में जारी की गई इतनी रकम

केंद्र की तरफ से 11 अप्रैल 2023 को रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट के तौर पर 671.50 करोड़ रुपए की रकम जारी की गई। फिर 4 मई 2023 को भी इतनी ही राशि मिली है। इसके बाद 16 मई को स्टेट डिजास्टर मिटिगेशन फंड के रूप में 42.80 करोड़ रुपए आए। माहवार रेवेन्यू डिफेसिट ग्रांट 671.50 करोड़ रुपए के हिसाब से आती रही। इसके अलावा स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड के तहत जुलाई 2023 में दो किश्तों में 360.80 करोड़ रुपए मिले हैं।

केंद्र से मिली इतनी रकम

केंद्र से अम्रुत मिशन में 12 मई को 26.99 करोड़ रुपए की रकम आई। जून की 8 तारीख को मनरेगा के तहत 152.43 करोड़ रुपए मिले। जून में ही 30 तारीख को पीएमजीएसवाई में राज्य को केंद्र से 183.50 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की गई।

यह भी पढ़ें: Shimla: बजट सत्र के एक दिन पहले सुक्‍खू सरकार ने बुलाई मंत्रिमंडल की बैठक, मार्च में हो सकती है लोकसभा चुनाव की घोषणा

जून में ही सेंट्रल रोड फंड से 115.18 करोड़ रुपए आए। दिसंबर 2023 में पीएम कृषि सिंचाई योजना के तहत 207.23 करोड़ रुपए की धनराशि मिली है। नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फंड के तहत 3 किश्तों में 786 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि मिली है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें