Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal News: हिमाचल को आपदा राहत के लिए 189 करोड़ रुपये जारी किए

Himachal Disaster News केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) से 189.20 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। यह राशि राज्य में 2023 के मानसून के दौरान आई आपदा के लिए दी गई है। इस दौरान राज्य में करीब 12000 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया था। प्रदेश में इन दिनों भी आपदा से प्रदेश में व्यवस्था खराब है।

By Yadvinder Sharma Edited By: Prince Sharma Updated: Tue, 01 Oct 2024 10:04 PM (IST)
Hero Image
Himachal News: हिमाचल को आपदा राहत के लिए 189 करोड़ रुपये जारी किए

राज्य ब्यूरो, शिमला। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) से केंद्रीय हिस्से के रूप में और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) से अग्रिम राशि के रूप में हिमाचल को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष से 189.20 करोड़ की मंजूरी दी है।

देश के 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों को 5,858.60 करोड़ जारी किए हैं। बाढ़ प्रभावित राज्यों असम, मिजोरम, केरल, त्रिपुरा, नागालैंड, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और मणिपुर में नुकसान का मौके पर आकलन करने के लिए अंतर-मंत्रालयी केन्द्रीय दल भेजे गए थे। हिमाचल प्रदेश में 2023 में मानसून के दौरान आई आपदा के दौरान करीब 12000 करोड़ के नुकसान का आकलन किया गया था।

इस संबंध में केंद्र से तीन बार टीम आई और उन्होंने प्रदेश में जिन जिलों में सबसे अधिक नुकसान हुआ था उनका आकलन किया था और अपनी रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को दी थी। इससे पहले भी हिमाचल को केंद्र सरकार ने आपदा राहत के तौर पर राशि प्रदान की है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें